UPSC में इटावा की बेटी की चमक 173वीं रैंक पाने वाली युक्ति पाण्डेय का विद्यालय में भव्य स्वागत

Share This

इटावा : देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा UPSC 2024 में इटावा की बेटी युक्ति पाण्डेय ने 173वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। शनिवार को जब युक्ति अपने पूर्व विद्यालय संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल पहुंचीं, तो पूरे स्कूल परिसर में गर्व और उल्लास का माहौल छा गया जैसे ही युक्ति ने स्कूल की चौखट पर कदम रखा, पुरानी यादें ताज़ा हो गईं और भावुकता से उनकी आंखें नम हो गईं। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। फूलों के गुलदस्ते, माल्यार्पण और स्कूल बैंड की धुनों ने माहौल को उत्सव में बदल दिया विद्यालय के निदेशक डॉ. आनंद ने युक्ति को गले लगाकर बधाई दी और उनकी सफलता को अनुशासन, मेहनत और लगन का परिणाम बताया।

तीन विद्यार्थियों की ऐतिहासिक उपलब्धि

इस वर्ष UPSC में विद्यालय के तीन छात्रों – युक्ति पाण्डेय, शिवम यादव और सिद्धार्थ राव गौतम का चयन हुआ है, जिसे प्रधानाचार्य डॉ. आनंद ने विद्यालय के इतिहास की सबसे बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा हमने सपना देखा था कि हमारे बच्चे देश की सर्वोच्च सेवाओं में जाएं। आज वह सपना साकार हो गया है।
मेहनत ही असली पूंजी: चेयरमैन
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने तीनों छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनकी मेहनत, संकल्प और ईमानदारी ने पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि ये सफलता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी।
छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
सम्मान समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए युक्ति पाण्डेय ने कहा

आज हर क्षेत्र में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा है,

लेकिन आत्मविश्वास, अनुशासन और सच्ची मेहनत ही सफलता की असली कुंजी हैं। कभी अपने सपनों को छोटा मत समझो और मुश्किलों से डरना नहीं चाहिए शिक्षकगण भी रहे मौजूद इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक निर्देश त्रिपाठी, शिवराज सिंह, पुष्पेंद्र सिंह सेंगर, अर्चना कुलश्रेष्ठ, शबीना खान, नम्रता चौहान, प्रतिभा मिश्रा, और अर्चना गुप्ता सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे और अपने छात्र-छात्राओं की इस ऐतिहासिक सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

केन्द्रीय वि‍द्यालय खुलना जि‍ले की सबसे बड़ी उपलब्धि

वर्तमान में जि‍ले  मे हर गांव में प्राइमरी पाठशाला, जूनि‍यर हाईस्‍कूल, उच्‍चतर माध्‍यमि‍क वि‍द्यालय, इण्‍टरमीडि‍एट वि‍त्‍त वि‍हीन हाईस्‍कूल/इण्‍टर, वि‍त्‍त वि‍हीन डि‍ग्री कॉलेज,संस्‍कृत के कई...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...