भव्यता से निकली भगवान परशुराम शोभा यात्रा

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- संगीतमयी ध्वनियों के बीच भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयन्ती के शुभ अवसर पर भव्य परशुराम शोभा यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। सैकडों की संख्या में मौजूद नगरवासियों ने शोभा यात्रा में सहभागिता कर भगवान परशुराम के जयघोषों से समूचा नगर गुंजायमान कर दिया।

मंगलवार को परशुराम जयन्ती के शुभ अवसर पर श्री परशुराम सेवा समिति भरथना के तत्वाधान में कस्बा के जवाहर रोड स्थित श्री नर्मदेश्वर शिव मन्दिर मिडिल स्कूल प्रांगण में स्थापित परशुराम मन्दिर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पन्न हुए पूजन अर्चन उपरान्त भव्य परशुराम शोभा यात्रा का शुभारम्भ हुआ। जिसके बाद उक्त शोभा यात्रा सरोजनी रोड, बालूगंज, पुराना भरथना, मण्डी रोड, गिरधारीपुरा, आजाद रोड, मोतीगंज, राजागंज से रेलवे उपरिगामी सेतु होते हुए पुनः मिडिल स्कूल में समापन हुआ। शोभा यात्रा के दौरान रथ पर विराजमान भगवान परशुराम की झाँकी आकर्षण का केन्द्र रही तथा श्रद्धालुओं ने उनकी आरती उतारकर पूजन अर्चन किया। संगीतमयी ध्वनियों के साथ बाइकों पर सवार नगरवासियों ने भगवान परशुराम के जयघोषों से समूचा नगर गुंजायमान कर दिया। इससे पूर्व शोभा यात्रा में सम्मिलित सभी लोगों का चन्दन तिलक व पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल, विपिन बिहारी दुबे, करूणाशंकर दुबे, बण्टी पोरवाल, हरिओम दुबे, अमित मिश्रा, दिवाकान्त शुक्ला, पवन दुबे, सन्दीप तिवारी, सुमेध अवस्थी, प्रदीप मिश्रा, जयदीप त्रिपाठी, महेश शुक्ला, राजू दीक्षित, अमन अवस्थी, शिवराम सिंह यादव, उमाशंकर तिवारी, अशोक तिवारी, निर्मल दुबे, मोना चौबे सहित नगर व क्षेत्र के सैकडों गणमान्य लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...