नए डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल का सादा अंदाज VIP कल्चर खत्म कर जनता को दी प्राथमिकता

Share This

इटावा : जिले में नवागत जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने अपने कार्यभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक कार्यशैली में बड़ा बदलाव करते हुए VIP कल्चर को खत्म करने का साहसी कदम उठाया है। डीएम शुक्ल के इस व्यवहारिक और जनोन्मुखी रवैये की चारों ओर सराहना हो रही है सबसे पहले उन्होंने डीएम कार्यालय का ‘वीआईपी गेट’ आम लोगों के लिए खोल दिया, जिससे पहले आमजन को भीतर आने में परेशानी होती थी। अब हर नागरिक सीधे कार्यालय में प्रवेश कर अपनी बात कह सकता है शुक्ल ने अपने कार्यालय में लगे एयर कंडीशनर AC बंद करवा दिए हैं, और सामान्य कमरे में बैठकर आम जनता की समस्याएं सुन रहे हैं। वे खुद समय से पहले दफ्तर पहुंचते हैं और अधिकारियों को भी समय की पाबंदी का सख्त निर्देश दे चुके हैं, जिसका असर अब साफ दिख रहा है पूर्व में देर से आने वाले अधिकारी अब तय समय से पहले अपनी कुर्सी पर दिखाई दे रहे हैं कोर्ट रूम आम जनता के लिए खुला, न्याय प्रक्रिया में तेजीडी एम कोर्ट, जो पहले सिर्फ चयनित व्यक्तियों तक सीमित रहता था, अब आम जनता के लिए भी खुला हुआ है। डीएम स्वयं लंबित मामलों की सुनवाई कर रहे हैं, जिससे न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति दोनों आई है। कलेक्ट्रेट कर्मचारियों का कहना है कि “तीन साल में पहली बार ऐसा प्रशासन देखा, जो लोगों को अपना समझ रहा है जनता को मिल रहा भरोसा, समाधान हो रहे समस्याओं के एक बुजुर्ग व्यक्ति, जो अपनी समस्या को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे थे, भावुक स्वर में बताते हैं, “पहले कई बार आया लेकिन कोई सुनता नहीं था। अब डीएम साहब ने खुद मेरी बात पूरी सुनी और कहा कि दोबारा आने की जरूरत नहीं है, समस्या का हल हो जाएगा। अब कार्यालय के दरवाजे खुले हैं और डीएम साहब से मिलना आसान हो गया है हालांकि, कुछ अधिकारी इस बदलाव से थोड़ा असहज महसूस कर रहे हैं, लेकिन जनता में इस नई कार्यशैली को लेकर विशेष उत्साह और भरोसे का माहौल है। लोग अब प्रशासन को अपने नजदीक महसूस कर रहे हैं और इसे लोकतंत्र के स्वस्थ होने का संकेत मान रहे हैं डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने इटावा में जनभागीदारी और पारदर्शिता को प्राथमिकता देने वाली एक नई प्रशासनिक संस्कृति की शुरुआत की है, जो न केवल वर्तमान में बदलाव ला रही है, बल्कि भविष्य के लिए एक नई उम्मीद भी जगा रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...