बिना मानकों के संचालित हो रहे निजी अस्पतालों में मरीजों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Share This

इटावा : जिले के वाह अड्डा स्थित साईं हॉस्पिटल में हुआ हादसा, मरीज को रेफर करने के बाद रास्ते में दम तोड़ाइटावा में बिना मानकों के संचालित हो रहे निजी अस्पतालों में मरीजों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर वाह अड्डा स्थित साईं हॉस्पिटल काली मैम का अस्पताल में एक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और अवैध अस्पतालों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुवार शाम करीब 5 बजे प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को साईं हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दो घंटे बाद ऑपरेशन के जरिए महिला ने एक स्वस्थ लड़के को जन्म दिया। हालांकि, ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी।अस्पताल प्रबंधन ने उसे आगरा रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही अस्पताल का स्टाफ फरार हो गया। लोगों और परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में न तो योग्य डॉक्टर मौजूद थे और न ही प्रशिक्षित स्टाफ। यह अस्पताल बिना किसी मानक के चल रहा है, जिस पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। जिले के कई सम्मानित डॉक्टरों और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए) के पदाधिकारियों ने भी ऐसे अस्पतालों की मनमानी पर चिंता जताई है। सवाल यह उठ रहा है कि बिना मानक वाले ये अस्पताल छोटी-छोटी जगहों पर कैसे संचालित हो रहे हैं क्या स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं या फिर मिलीभगत से ये अस्पताल चल रहे हैं? अगर इन अस्पतालों में न तो योग्य डॉक्टर हैं और न ही आवश्यक सुविधाएं, तो इन्हें बंद क्यों नहीं किया जा रहा घटना के बाद कोतवाल यशवंत सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...