डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत व सम्मानित किया

Share This
जसवंतनगर/इटावा। वीरांगना झलकारी बाई शिक्षा एवं विकास मिशन के तत्वावधान में आयोजित डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। दो अवकाश प्राप्त शिक्षक भी सम्मानित हुए।

लुधपुरा मोहल्ले में आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के उपाध्यक्ष व पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण संखवार व समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य के साथ ट्रस्ट के पदाधिकारीयों ने सरस्वती चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला और उनके पद चिन्हों पर चलने का आवाह्न किया। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। ट्रस्ट द्वारा वर्ष 2025 की परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 10 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत शिक्षक जगतेन्द्र पाल सिंह व अवनीश कुमार मधुर भी सम्मानित हुए। उन्हें अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
ट्रस्ट अध्यक्ष चंद्र प्रकाश, सचिव जागेश्वर दयाल, कोषाध्यक्ष सूरज सिंह, सदस्य अतिन कुमार, आकाश कुमार, बृजेश कुमार, सुखदेवी, दीपा, आरती कुमारी, अनूप कुमार, अंकित कुमार व अभिभावक उपस्थित रहे। प्रीती शाक्य ने अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में तथा सोनी शाक्य द्वारा सहयोग की पहल करते हुए विद्यार्थियों को स्टेशनरी प्रदान की।
Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

भारेश्वर मंदि‍र – जनपद का सबसे वि‍शाल और प्राचीन मंदि‍र दूसरा नहीं

भरेह का इति‍हास तो बक्‍त के पंछि‍यों सा उड़ गया लेकि‍न  अपने पद चि‍न्‍ह  यहां  के भारेश्‍वर  मंदि‍र और कि‍ले  के अवशेषों  के रूप ...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...