Friday, January 2, 2026

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महेवा में विपक्ष पर जमकर प्रहार किया

Share This

बकेवर:- भारत के प्रथम ब्लॉक महेवा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ब्लॉक प्रांगण में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। पास में ही स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मीडिया से बात करते हुए श्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए बोला कि भाजपा संविधान से बार बार छेड़ छाड़ कर रही है और अपनी जरूरत के हिसाब से कानूनों को बदल रही है। दलित वंचितों का शोषण करने का काम भाजपा के द्वारा किया जा रहा है। भाजपा किसानों को नैनो यूरिया का इस्तेमाल करने पर जोर देकर पूंजीपतियों को सीधा लाभ पहुंचा रही है। जबकि नैनो यूरिया का फसल पर प्रभाव न के बराबर है।

वहीं युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में भाजपा असफल साबित हुई हैलोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज में विशाल सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने पुलिस के काम पर सवाल खड़े करते हुए बोला कि चुनाव भाजपा नहीं लड़ती बल्कि पुलिस चुनाव जिताने का काम कर रही है। वहीं शिवपाल यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए बोला कि थानों चौकियों में भाजपा के कार्यकर्ता दलाली करते देखे जा सकते है। भाजपा केवल झूठे वादे करना जानती है।

भाजपा ने आम जनता के साथ केवल छल किया है। शिवपाल यादव ने बोला कि 2027 के चुनाव में सपा की सरकार आने वाली है।इटावा का इतिहास स्वर्णिम पन्नो पर लिखा गया है। ए ओ ह्यूम की चर्चा करते हुए बोला कि जिनका कांग्रेस के निर्माण में हाथ था वो इटावा से इसे भागे थे जैसे कि दिल्ली में मैदान से एक प्रसिद्ध बाबा भागा था।

इटावा औरैया क्रांति वीरों की धरती है जहां गोविंद दीक्षित ने रामप्रसाद बिस्मिल को पनाह दे कर भारत की स्वतंत्रता में योगदान दिया था। कांशीराम जी पर बोला कि नेता जी के सहयोग से ही कांसीराम राम सदन में पहुंचे थे।इटावा की लायन सफारी का भी जिक्र करते हुए श्री यादव ने बोला कि इटावा शेरों को जन्म देने वाली भूमि है । अगर आज गोरखपुर में शेर जाते है तो वो भी इटावा से।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने पी डी ए की एकजुटता से भाजपा डरी और सहमी हुई है। मंच पर सपा के सांसद जितेंद्र दोहरे, ब्लॉक प्रमुख महेवा पवित्र दोहरे, अशोक यादव, जिला पंचायत सदस्य अंशुल यादव, आदित्य यादव ने चांदी का मुकुट पहना कर अखिलेश यादव और शिवपाल यादव को माला पहना कर स्वागत किया।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...