शिविर में 580 लोगों ने कराया नेत्र परीक्षण

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- चौधरी रघुराज सिंह स्मारक संस्थान के तत्वावधान में नगर के आर्य श्यामा इण्टर कालेज में पूर्व सांसद चौ0 रघुराज सिंह की 19वीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 580 लोगों का परीक्षण हुआ। इनमें 25 मरीज ऑपरेशन हेतु चिन्हित हुए, जिनके निःशुल्क ऑपरेशन श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय राहतपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किए जाएंगे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं भारत माता, स्वामी विवेकानंद तथा चौ0 रघुराज सिंह के चित्र पर तिलक वन्दन व पुष्प अर्पण व वंदेमातरम् गीत के साथ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता अन्नू ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि मैं उस महान व्यक्तित्व के स्मरण कार्यक्रम में आया हूं, जिनकी सादगी और सरलता की चर्चाएं आज भी इटावा के लोग करते हैं। मैंने स्वयं भी उनके सादगीपूर्ण राजनैतिक एवं सामाजिक व्यक्तित्व को अपनी आंखों से देखा है।

शिविर में आने वाले सभी मरीजों का परीक्षण डा0 आर0एस0 शुक्ला, डा0 उमेश अहिरवार, डा0 आर0एस0 भदौरिया, डा0 आदर्श राजौरे ने अपनी चिकित्सीय टीम के साथ किया। सभी को निःशुल्क चश्मे और निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। चिन्हित मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन भी श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय राहतपुर में किए जाएंगे।

इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्राचार्य डा0 विद्याकान्त तिवारी, संस्थान की अध्यक्ष आशा दुबे, ममता चौधरी, ममता अवस्थी, विजय पांडे, गीतिका, कर्नल रमाकांत पांडे, डा0 अतुल अवस्थी, सुरेश त्रिवेदी, ज्योत्सना त्रिवेदी, देवेश शास्त्री, राजेन्द्र चौधरी, सुनील दीक्षित, दीपक गुप्ता, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के डॉ0 आर0एन0 दुबे, चंद्रशेखर सिंह राठौर, रामप्रकाश पाल, संजय माधवानी, सुशांत उपाध्याय, धर्मार्थ सेवा शाखा इटावा के के0के0 त्रिपाठी, हरिदत्त दीक्षित, महेश चंद्र तिवारी अलकापुरी, विनोद त्रिपाठी, जगदीश सिंह यादव, घनश्याम तिवारी, चौधरी महावीर सिंह, सुबोध दीक्षित एडवोकेट आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन सुधीर मिश्रा ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...