जनता कॉलेज बकेवर इटावा में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम की कार्यशाला का आयोजन किया गया

Share This

बकेवर:- जनता कॉलेज बकेवर इटावा में एनसीसी एनएसएस कॉलेज इकाई तथा उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में आज साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कालेज के प्राचार्य डॉ राजेश किशोर त्रिपाठी के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत उद्बोधन कर बैज अलंकृत कर सम्मानित किया।

प्राचार्य डॉ राजेश किशोर त्रिपाठी के दिशा निर्देशन में, उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक महेश पाठक, बृजेश गोला और संदीप सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम शाखा द्वारा साइबर क्राइम के होने के कारण और उससे निवारण पर विद्यार्थियों को विस्तार से बताया गया, जिसमें उन्होंने वर्तमान में साइबर क्राइम के प्रकारों जिसमें डिजिटल अरेस्ट, डीपफेक वीडियो, पोड स्टार, जंप ट्रांजैक्शन आदि को उन्होंने बताया कि किसी भी स्थिति में बचने का मुख्य तीन उपाय करना है।

पहले रुको फिर सोचो तब कार्यवाही करो। फिर भी यदि आपको लगता है कि आपके साथ साइबर क्राइम हो गया तो तत्काल 1930 टोल फ्री नंबर पर या cybercrime.gov.in पर संपर्क करो। उन्होंने यह भी बताया गया कि किसी की फेक आईडी को बनाना भी क्राइम की श्रेणी में आता है कोई भी ठग आपका डाटा को चुरा ना ले इसके लिए आपको अपनी प्रोफाइल को प्राइवेट या लॉक रखना है, पासवर्डों को मजबूत बनाना है और टू स्टेप वेरीफिकेशन को चालू रखकर अपने डेटा को सुरक्षित रखा जा सकता है।

हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार ने साइबर क्राइम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ मनोज यादव ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा इटावा पुलिस का महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए आभार व्यक्त किया।। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ गोपीनाथ मौर्य ने किया। इस मौके पर सुन्दरम सिंह चौहान, कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एमपी यादव, डॉ ए के पांडेय, डॉ धर्मेंद्र कुमार, डॉ एमपी सिंह, डॉ संजीव कुमार, एन सी सी के अधिकारी लेफ्टिनेंट ब्रह्मानंद, डॉ संजय विश्वकर्मा, डॉ अभिषेक प्रताप सिंह, डॉ आनंद सिंह, कार्यालय अधीक्षक शिवमोहन अग्निहोत्री, पवन सक्सेना, अनिल कुमार, जयबीर सिंह सहित 175 छात्र छात्राओं ने सहभागिता की।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...