भरथना में मजदूर युवकों के साथ लूटपाट और जानलेवा हमला

Share This

भरथना  पुणे (महाराष्ट्र) से मजदूरी कर बीती रात लौट रहे दो युवकों के साथ भरथना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ऑटो से अपने घर लौट रहे इन युवकों पर आठ बदमाशों ने हमला बोल दिया। बदमाशों ने ऑटो को जबरन रोककर गाली-गलौज और मारपीट की, साथ ही 27 हजार रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन और 2 हजार रुपये नकद लूट लिए। इतना ही नहीं, बदमाशों ने युवकों को जान से मारने की नीयत से ऑटो समेत उन्हें नदी में फेंकने की कोशिश की। ऑटो चालक की सूझबूझ और तेजी से ऑटो चलाने के कारण दोनों युवकों की जान बच सकी।

पीड़ित युवकों की पहचान सोनू पाल पुत्र अखिलेश पाल, निवासी गिरधारीपुरा, और बृजेश जाटव पुत्र हाकिम सिंह, निवासी टीला खुशालपुर, कस्बा व थाना भरथना, जनपद इटावा के रूप में हुई है। दोनों ने बताया कि वे पुणे में सिक्योरिटी गार्ड की निजी नौकरी करते हैं और बड़ी मुश्किल से अपने परिवार का भरण-पोषण कर पाते हैं। बीती 21 मार्च, 2025 की रात को वे ट्रेन से इटावा पहुंचे और वहां से ऑटो बुक कर अपने घर भरथना के लिए निकले। रात करीब 11:30 बजे, जब उनका ऑटो सेंगर नदी को पार कर झिन्दुआ मोड़ पर पहुंचा, तभी पहले से घात लगाए बैठे एक नामजद और सात अज्ञात बदमाशों सहित कुल आठ लोगों ने उनके ऑटो को घेर लिया।

ऑटो रुकते ही बदमाशों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट के दौरान बदमाशों ने सोनू पाल का 11 हजार रुपये कीमत का मोबाइल और बृजेश जाटव का 17 हजार रुपये कीमत का मोबाइल छीन लिया। इसके अलावा, उनकी जेब से 2 हजार रुपये नकद भी लूट लिए गए। बदमाशों ने ऑटो समेत दोनों युवकों को नदी में फेंककर उनकी हत्या करने की कोशिश की, लेकिन ऑटो चालक ने किसी तरह ऑटो स्टार्ट कर तेजी से उसे भगा दिया, जिससे दोनों की जान बच गई। इसके बावजूद बदमाशों ने बाइक से उनका पीछा किया, लेकिन पीड़ित किसी तरह बच निकले।

घटना के बाद दोनों पीड़ितों ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...