जनता कॉलेज बकेवर में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ किया गया

Share This

बकेवर:- जनता कॉलेज, बकेवर, इटावा में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ किया गया। समारोह के उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंधकारिणी समिति के सेक्रेटरी अरविंद कुमार मिश्र, कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ राजेश किशोर त्रिपाठी, मुख्य अनुशासन अधिकारी प्रो. डॉ अशोक कुमार पांडेय एवं क्रीड़ा अधीक्षिका डॉ ज्योति भदौरिया द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंचासीन अतिथियों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया।

कॉलेज के शिवाजी हाउस , प्रताप हाउस , रंजीत हाउस तथा विक्रम हाउस के छात्रों द्वारा एनसीसी लेफ्टिनेंट श्री ब्रह्मानंद के निर्देशन में मार्च पास्ट किया गया तथा उपस्थित अतिथियों को सलामी दी गई, तत्पश्चात पूर्व चैंपियन छात्र अमन यादव, छात्रा कीर्ति द्वारा मशाल सेरेमनी पूर्ण की गई।

सचिव प्रबंधकारिणी श्री अरविंद कुमार मिश्र ने अपने उद्बोधन में छात्र जीवन में समयबद्धता को प्राथमिकता के साथ निर्वाह की बात करते हुए कहा कि खेल हमारी मानसिक व शारीरिक दक्षता को परिभाषित करते हैं | प्राचार्य प्रो. डॉ राजेश किशोर त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में छात्र जीवन में अनुशासन के महत्व को बताते हुए खेल भावना से उत्कृष्ट व्यक्तित्व निर्माण की बात कही। क्रीडा अधीक्षिका डॉ ज्योति भदौरिया ने छात्र जीवन में खेलों को शिक्षा का अनिवार्य अंग बताया।

प्रथम दिवस की प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राएं

1500 मीटर छात्राओं की दौड़ में कीर्ति पीजीडीसीए द्वितीय सेमेस्टर ,रिचा पीजीडीसीए द्वितीय सेमेस्टर तथा वंशिका बीएससी द्वितीय सेमेस्टर बायो. क्रमशः प्रथम ,द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर विजेता रहीं। 400 मीटर छात्राओं की दौड़ में प्राची बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर गणित ,रिचा यादव बीएससी कृषि द्वितीय सेमेस्टर तथा स्तुति मिश्रा बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर क्रमशः प्रथम ,द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर विजेता रहीं।

200 मीटर छात्राओं की दौड़ में शिल्पी बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर बायो.,शिवा राठौर बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर तथा तनु बीएससी कंप्यूटर एप्लीकेशन षष्ठम सेमेस्टर क्रमशः प्रथम ,द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर विजेता रही। छात्राओं की लंबी कूद में प्राची बीएससी गणित चतुर्थ सेमेस्टर ,शिल्पी बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर बायो तथा तनु बीएससी कंप्यूटर एप्लीकेशन षष्ठम सेमेस्टर क्रमशः प्रथम ,द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर विजेता रहीं।

प्रथम दिवस की प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र

छात्रों की 5000 मीटर दौड़ में वीर प्रताप बीकॉम द्वितीय वर्ष , मनीष गौतम एम काम द्वितीय वर्ष तथा राघवेंद्र बीएससी तृतीय वर्ष क्रमशः प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर विजेता रहे। छात्रों की 800 मीटर दौड़ में मुनेश कुमार बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर औद्योगिक रसायन, उत्कर्ष पटेल बीएससी कृषि द्वितीय सेमेस्टर तथा हिमांशु बीएससी कृषि चतुर्थ सेमेस्टर क्रमशः प्रथम , द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर विजेता रहे।छात्रों की 200 मीटर दौड़ में आशीष भदौरिया एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर, अंकित यादव बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर बायो तथा अमन तिवारी पीजीडीसीए द्वितीय सेमेस्टर क्रमशः प्रथम ,द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर विजेता रहे।

छात्रों की लंबी कूद में अभिषेक बाबू बीएससी कृषि चतुर्थ सेमेस्टर ,मनीष कुमार बीएससी औद्योगिक रसायन चतुर्थ सेमेस्टर तथा आदित्य राठौर बीएससी कृषि चतुर्थ सेमेस्टर क्रमशः प्रथम ,द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर विजेता रहे। छात्रों की ऊंची कूद में अमन यादव एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर , अमन तिवारी पीजीडीसीए द्वितीय सेमेस्टर तथा अर्जुन कुमार बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर विजेता रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ दिव्य ज्योति मिश्र एवं अश्वनी कुमार मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर सह क्रीडा प्रभारी डॉ योगेश शुक्ला एवं डॉ आनंद सिंह , क्रीडा प्रशिक्षिका मीनू त्रिपाठी, मुख्य अनुशासन अधिकारी प्रो डॉ अशोक कुमार पांडेय , डीन विज्ञान संकाय प्रो डॉ. नलिनी शुक्ला, प्रो एम पी यादव, प्रो पी के राजपूत, प्रो एम पी सिंह, प्रो ललित गुप्ता ,डॉ मनोज यादव, डॉ डी जे मिश्र ,डॉ प्रकाश दुबे, डॉ आदित्य कुमार, डॉ गोपीनाथ मौर्य, डॉ संजीव कुमार , डॉ अभिषेक प्रताप,डॉ आनंद सिंह,डॉ संतोष कुमार चंदेल सहित कॉलेज के शिक्षणेत्तर सहयोगी कुलदीप अवस्थी ,अमर सिंह, पवन सक्सेना, देवेश चतुर्वेदी, सुबोध शुक्ल , अरविंद चौधरी ,अनुज कुमार, अविनाश तिवारी ,स्वतंत्र कुमार, सुनील शुक्ला, मनोज दीक्षित, पंकज दुबे, रितेश ,आकाश चौधरी आदि सहित कॉलेज के छात्र- छात्राओं एवं समस्त कॉलेज परिवार की उपस्थिति एवं सहयोग रहा।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब क्रांतिकरि‍यों का दमन करने की जि‍म्मेेदारी मि‍ली कलेक्टर हयूम को

दरअसल भौगोलि‍क दृष्‍टि‍ ये यह जि‍ला क्रांति‍कारि‍यों के लि‍ये बड़ा ही  उपयुक्‍त साबि‍त हुआ था। क्‍योंकि‍ यहां यमुना – चंवल के घने  बीहड़ों  में...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...