भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कराया पुलिया व सड़क निर्माण, जनता की सहूलियत को दी प्राथमिकता

Share This

भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं समाजसेवी सभासद शरद बाजपेयी ने जनता की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए कटरा टेक चंद्र की पुलिया का निर्माण अपनी देखरेख में कराया। इसके साथ ही छोटेलाल धर्मशाला वाली सड़क, जो गड्ढों से बदहाल हो चुकी थी और आमजन के आवागमन में कठिनाई उत्पन्न कर रही थी, वहां भी आर.सी.सी. निर्माण करवाया।

निर्माण कार्य पिछले तीन दिनों तक चरणबद्ध तरीके से किया गया। आश्चर्यजनक बात यह रही कि सुबह 11:00 बजे से रात 10:00 बजे तक भाजपा नेता शरद बाजपेयी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर निर्माण कार्य की निगरानी करते रहे। उन्होंने सुनिश्चित किया कि सड़क पूरी तरह तैयार होने तक उस पर किसी भी वाहन या व्यक्ति का आवागमन न हो, जिससे निर्माण की गुणवत्ता बनी रहे। उनके इस जमीनी स्तर के समर्पण और सेवा भावना को देखकर क्षेत्रवासियों ने उनकी सराहना की।

मीडिया से बातचीत में भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र की 11 सड़कें, पुलियां, वैरुन पंसारी टोला का नाला व फुटपाथ आदि निर्माण कार्यों को डेढ़ साल पहले ही बोर्ड बैठक में पास करवा लिया था। वर्तमान में कटरा टेक चंद्र की पुलिया और छोटेलाल धर्मशाला मार्ग का कार्य पूरा किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की सभी खराब सड़कों को जल्द से जल्द बनवाया जाएगा ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस मौके पर अनिल वर्मा, संदीप कश्यप, अरुण वर्मा, संतोष जैन, मनोज सक्सेना, विनय वर्मा, आनंद मित्तल, संजीव दुबे, बॉबी सहित कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने भाजपा नेता शरद बाजपेयी के जमीनी प्रयासों की सराहना की और उनके निरंतर समाज सेवा में सक्रिय रहने की प्रशंसा की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब कांग्रेस संस्थापक ए.ओ. ह्यूम महि‍ला भेष में भागे इटावा से

ए.ओ. ह्यूम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक और ब्रिटिश प्रशासक, का जीवन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती दौर की घटनाओं से गहराई से जुड़ा...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...