निषाद पार्टी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, जाति प्रमाण पत्र जारी करने पर रोक लगाने की मांग

Share This

निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें तहसील स्तर पर नियम विरुद्ध जारी किए जा रहे जाति प्रमाण पत्रों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि कार्मिक अनुभाग-2 की अधिसूचना संख्या-4(1)/2002-का-2 लखनऊ दिनांक 31-12-2016 एवं संख्या-1/2017/4/1) /2002-का-2, लखनऊ दिनांक 12-01-2017 के तहत निषाद, केवट, मल्लाह, कश्यप, कहार, धीमर, बिन्द, बाध्वम, तुरहा, गोडिया, मांझी, मधुजा जातियों को पिछड़ी जाति की सूची से निकालकर अनुसूचित जाति में शामिल किया गया था। इसके बावजूद, तहसील स्तर पर विशेष रूप से तहसीलदार द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से इन जातियों को पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है, जो कि असंवैधानिक है और महामहिम राज्यपाल द्वारा जारी अधिसूचना का उल्लंघन है।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि राजस्व परिषद के अभिलेखों, संशोधित शासनादेश संख्या-4442/ बीस-818-957 दिनांक 22 मई 1957 तथा अधिनियम 1976 (27 जुलाई 1977) के अनुसार अनुसूचित जाति में शामिल जातियों के हक को लागू किया जाए। महामहिम राष्ट्रपति द्वारा 08 अगस्त 1950 की अधिसूचना में शामिल मझवार व तुरैहा जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिया गया है, जिसे 31-12-2018 को अधिसूचित किया गया था।

ज्ञापन में यह मांग की गई कि तहसीलदारों को निर्देश दिया जाए कि वे नियमों का पालन करें और अनुसूचित जाति की सूची में शामिल जातियों को गलत तरीके से पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र जारी न करें। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीरा देवी और प्रदेश सचिव पुष्पा निषाद भी मौजूद रहीं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जौनपुर राज्य के अधीन रहा इटावा

इस अवसर पर इटावा  के राजपूतों को वश में करने के लि‍ये आक्रमण कि‍या गया। आगे चलकर दि‍ल्‍ली के सुल्‍तानों  की शक्‍ि‍त लगातार क्षीण...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...