धनुवां गांव में 111 वर्षीय रामलीला महोत्सव की भव्य शुरुआत 18 मार्च से

Share This

ऐतिहासिक 111 वर्षीय रामलीला महोत्सव का शुभारंभ 18 मार्च, मंगलवार को सांय 6 बजे भगवान शंकर की बारात से होगा। धनुवां गांव में आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

महोत्सव के आयोजकों के अनुसार, 19 मार्च को सांय 4 बजे से राम बनवास लीला का मंचन होगा। इसके बाद 20 मार्च को राम का पंचवटी निवास, 21 मार्च को शूपर्णखा के नाक-कान काटने का दृश्य, 22 मार्च को सीता हरण, 23 मार्च को राम-सुग्रीव मित्रता एवं लंका दहन, 24 मार्च को लक्ष्मण शक्ति, 25 मार्च को मेघनाथ व कुंभकरण वध, 26 मार्च को रावण वध और 27 मार्च को भारत मिलाप एवं रामराज्याभिषेक का मंचन किया जाएगा। इसी दिन गांव भ्रमण व आरती कार्यक्रम के साथ महोत्सव का समापन होगा।

महोत्सव के आयोजकों सर्वेश चंद्र मिश्रा, नारायण मिश्रा, अनुज त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश तिवारी, अनुज मिश्रा, केतन चौधरी, विजयपाल, नितिन बाजपेई, प्रणव तिवारी, महेश राठौर, विनोद आदि ने बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाहर से आए कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें लगानी शुरू कर दी हैं, जिससे मेले में रौनक बढ़ गई है।

समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

भारेश्वर मंदि‍र – जनपद का सबसे वि‍शाल और प्राचीन मंदि‍र दूसरा नहीं

भरेह का इति‍हास तो बक्‍त के पंछि‍यों सा उड़ गया लेकि‍न  अपने पद चि‍न्‍ह  यहां  के भारेश्‍वर  मंदि‍र और कि‍ले  के अवशेषों  के रूप ...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...