समाजवादी पार्टी कार्यालय और सांसद आवासीय कार्यालय में कांशीराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई

Share This

आज समाजवादी पार्टी कार्यालय और सांसद आवासीय कार्यालय में माननीय कांशीराम जी की जयंती को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दलित समाज के मसीहा और बहुजन समाज के महान नेता कांशीराम जी के विचारों और संघर्षों को याद करना और उनके सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना था।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जितेंद्र दोहरे उपस्थित रहे उन्होंने कांशीराम के जीवन और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने समाज में समानता और न्याय के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।जिला महासचिव वीरू भदोरिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांशीराम  ने समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों को एकजुट करने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांशीराम के सपनों को साकार करने के लिए और अधिक मेहनत और समर्पण के साथ काम करें।

अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष फरहान शकील लइक खान, जिला प्रवक्ता विक्की गुप्ता, संगीता राजपूत, ब्लॉक प्रमुख धीरेंद्र दोहरे, दीपेंद्र दोहरे, अनुराग दोहरे, आदित्य गोविंद, डॉ. शिव प्रताप राजपूत, अमित कठेरिया, बृजेंद्र यादव, उपदेश मिश्रा, , रजत जैन, बेटू जैन, चंदू यादव, अंकुर यादव, अमित आगवान, मसूद तैमूरी, खादिम अब्बास, शेखर यादव, मुन्ना चाचा, आमीन भाई, अखिलेश प्रधान, राजकुमार गौतम, अनुरुध सिंह, कुलदीप जाटव, रोहित जाटव, ब्रजेंद्र मास्साब, अन्नु पाल, रामजी तिवारी, कुणाल सिंह, अभिषेक वर्मा, चिराग यादव, कन्हैया, दीपू आदि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कांशीराम के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान कांशीराम की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और उनके योगदान को याद करते हुए कई गीत और भाषण प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम  में सभी उपस्थित लोगों ने समाज में समानता और न्याय के लिए काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांशीराम के विचार और संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके सपनों को साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...