रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Share This

थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लाखापुर निवासी संगम यादव (पुत्र कमलेश यादव) की बुधवार रात ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा कानपुर-दादरी डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन पर रात करीब 8:10 बजे हुआ। हादसे के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, लेकिन घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रेन की तेज रफ्तार के कारण युवक को बचने का मौका नहीं मिला और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। बेटे की अचानक हुई मौत से परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने परिवार को सांत्वना देने की कोशिश की, लेकिन इस दुखद घटना से हर कोई स्तब्ध है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि संगम यादव रेलवे लाइन पर कैसे पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महिला भेष में इटावा से भागा कांग्रेस संस्थापक ए.ओ. ह्यूम, बढ़पुरा में हुई जूतों से खातिरदारी

1857 का साल… भारत की धरती क्रांति की आग में धधक रही थी। इटावा भी इससे अछूता नहीं था। हर गली, हर गाँव में...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

पत्रकारिता के धुरंधर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी की उपलब्धियों का सफर

सुभाष त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के मोहल्ला बघा कटरा, कच्चीगड़ी में हुआ। यह स्थान उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी