बकेवर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक सैकड़ा जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

Share This

बकेवर:- यूपी सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों को अच्छी से अच्छी सुविधा मुहैया कराने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है. इसी कड़ी में प्रदेश सरकार द्वारा गरीब व निर्धन कन्याओं के विवाह हेतु मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित की जा रही है।

जनपद के कस्बा बकेवर में समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनता कॉलेज बकेवर में भव्य ‘सामूहिक विवाह समारोह’ का आयोजन किया गया। इस समारोह में सैकड़ों जोड़े एक साथ विवाह के बंधन में बंधे।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में निवर्तमान विधायक सावित्री कठेरिया व पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नव दंपतियों को आशीर्वाद देने और उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

निवर्तमान विधायक सावित्री कठेरिया ने नव दंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से न केवल गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सहायता मिल रही है,बल्कि समाज में दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में भी यह एक प्रभावी कदम है।

समारोह के दौरान प्रशासन की ओर से विवाह करने वाले जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र, उपहार एवं आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। नवविवाहित जोड़ों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।उन्होंने सरकार की इस योजना के लिए आभार व्यक्त किया और इसे अपने जीवन का यादगार दिन बताया।

इस मौके पर लखना मंडल अध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी,जिलामंत्री ममता कुशवाहा, जिलामंत्री ऋचा मिश्रा,भरथना मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी,रामू मिश्रा,लखना मंडल महामंत्री बृजेंद्र सिंह चौहान सहित कई क्षेत्रीय भाजपा नेताओं की उपस्थिति रही।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

केन्द्रीय वि‍द्यालय खुलना जि‍ले की सबसे बड़ी उपलब्धि

वर्तमान में जि‍ले  मे हर गांव में प्राइमरी पाठशाला, जूनि‍यर हाईस्‍कूल, उच्‍चतर माध्‍यमि‍क वि‍द्यालय, इण्‍टरमीडि‍एट वि‍त्‍त वि‍हीन हाईस्‍कूल/इण्‍टर, वि‍त्‍त वि‍हीन डि‍ग्री कॉलेज,संस्‍कृत के कई...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...