सिद्दीकी समाज की बैठक संपन्न, ईद मिलन समारोह और शिक्षा को बढ़ावा देने पर चर्चा

Share This

रमजान के पाक मौके पर शहर के सिद्दीकी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें समाज की एकजुटता और विकास को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी ईद के अवसर पर समाज के सभी लोगों के लिए एक भव्य ईद मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में भाईचारा और एकता को मजबूत करना रहेगा, जिसमें हर घर से लोग शामिल होंगे और आपसी सौहार्द पर चर्चा करेंगे।

बैठक में मुहम्मद आमिर ने शिक्षा को समाज की पहली प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सिद्दीकी बिरादरी के बच्चों को उच्च शिक्षा में बेहतर अवसर दिलाने के लिए अप्रैल माह में कैरियर काउंसलिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिए इंटरमीडिएट पास करने वाले विद्यार्थियों को सही करियर मार्गदर्शन मिलेगा।

मुहम्मद फारिक ने चर्चा के दौरान बताया कि जल्द ही शहरी नगर पंचायत और ग्रामीण इलाकों में सिद्दीकी समाज की कमेटी बनाई जाएगी, जो समाज के पिछड़े और जरूरतमंद लोगों की मदद करेगी। वहीं, मुहम्मद अनीस ने कहा कि समाज के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

इटावा शहर से बाहर रहने वाले कई समाजसेवी भी ऑनलाइन मीटिंग के जरिए जुड़े। कानपुर निवासी मुहम्मद इरफान ने प्रस्ताव रखा कि इस वर्ष यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड में टॉप करने वाले सिद्दीकी समाज के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।पोस्ती खाना निवासी मुहम्मद शाहिद लल्ला और खुर्शीद अहमद ममाज़ होटल की ओर से निर्णय लिया गया कि ईद मिलन समारोह के दौरान उन समाज के लोगों का सम्मान किया जाएगा, जिन्हें हज और उमराह करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

इटावा और आसपास के इलाकों में सिद्दीकी समाज की एक बड़ी आबादी निवास करती है, जिसमें से 90% से अधिक लोग व्यापार से जुड़े हुए हैं। इसको ध्यान में रखते हुए, शमशुल कमर चांद, मुहम्मद फैजान उल्ला, मुहम्मद फरहान निसार, जीशान निसार, शाह फ़राज़ आदि व्यापारियों ने कहा कि समाज के व्यापारिक वर्ग में एकजुटता बनाए रखने और उनके हितों की रक्षा के लिए सिद्दीकी समाज निरंतर काम करता रहेगा।

बैठक में आए सभी लोगों का इस्तकबाल और संचालन मुहम्मद सुहैल फारूक ने किया। इस बैठक में मुहम्मद फारिक, मुहम्मद आमिर, मुहम्मद अनीस, मुहम्मद सुहैल फारूक, शमशुल कमर चांद, शाहिद हुसैन लल्ला, मुहम्मद फैजान उल्ला, फरहान निसार, जीशान निसार, शाह फ़राज़, मुहम्मद इरफान, मुहम्मद शरीफ, असद जावेद, मुहम्मद अजहर आदिल, शीराज़ हुसैन कैफ़ी, वाहिद हुसैन सनी, सरताज अहमद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...