यूपी बोर्ड परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न, 1106 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Share This

उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं गुरुवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित की गईं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की गई, साथ ही सचल दलों और अधिकारियों ने छापेमारी कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान दोनों पालियों में कुल 1106 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल की रिटेल ट्रेडिंग और इंटरमीडिएट की संगीत गायन व वादन की परीक्षा हुई, जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान और शिक्षाशास्त्र की परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली में 5 परीक्षा केंद्रों और दूसरी पाली में 69 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं हुईं। पहली पाली में 69 पंजीकृत छात्रों में से 67 उपस्थित रहे, जबकि 2 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में 16,724 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 15,620 उपस्थित हुए और 1,104 अनुपस्थित रहे। इस तरह दोनों पालियों में कुल 1,106 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने बांकेबिहारी इंटर कॉलेज लुखरियाई, बलवंत महाराज सिंह इंटर कॉलेज साम्हों, गिरवर रामनरेश इंटर कॉलेज साम्हों, डीएल इंटर कॉलेज साम्हों और आरके इंटर कॉलेज साम्हों का निरीक्षण किया। वहीं, डायट प्राचार्य ने रणवीर सिंह मेमोरियल कॉलेज हरिहरपुरा, मनभावति कुँअरि जनसहयोगी इंटर कॉलेज बसरेहर और जनसहयोगी बालिका इंटर कॉलेज बसरेहर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल विहीन तरीके से संपन्न हुई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब कांग्रेस संस्थापक ए.ओ. ह्यूम महि‍ला भेष में भागे इटावा से

ए.ओ. ह्यूम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक और ब्रिटिश प्रशासक, का जीवन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती दौर की घटनाओं से गहराई से जुड़ा...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...