भरथना क्षेत्र मे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, 1 की मौत, 11 गंभीर रूप से घायल

Share This

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे, गोल चौराहा इटावा-कन्नौज हाईवे के समीप, भागवत कथा के जवारे विसर्जन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों में से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस दुर्घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

भागवत कथा समापन के उपरांत पूजन सामग्री (जवारे) विसर्जन कर लौट रहे ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। ट्रैक्टर में सवार जनपद औरैया के थाना ऐरवाकटरा के ग्राम हमीरपुररुरु निवासी रन्धीर (30), जयकिशन (40), नीतेश (22), पहलवान (18), अभिराज (10), लल्ला (15), प्रियाशू (13), अंकित (14), सनी (9), अंकुश (13), सुमित और आयूष गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान, थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे चौकी प्रभारी राजेश कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने 108 एंबुलेंस सहित यूपीडा की तीन एंबुलेंस को बुलाकर सभी घायलों को भरथना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 घायल सुमित, गोपाल और आयूष ने बताया कि उनके गांव हमीरपुररुरु में रविंद्र सिंह सेंगर के घर पर भागवत कथा थी। कथा के समापन के बाद पूजा सामग्री व जवारे विसर्जन के लिए महिलाएं, बच्चों और पुरुषों सहित तीन ट्रैक्टरों में सवार होकर हमीरपुररुरु से बाहरपुरा नहर पुल जा रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर में डीजे लगा हुआ था, जिससे इसमें केवल पुरुष, युवा और बच्चे ही सवार थे। चालक ने तेज गति में ट्रैक्टर भगाना शुरू कर दिया और जैसे ही पक्का ताल बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के समीप गोल चौराहे पर पहुंचा, ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रॉली सहित बीच सड़क पर पलट गया।

 इस दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रन्धीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान ने बताया कि सभी घायलों को उचित इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर ललित ने पुष्टि की कि रन्धीर की मृत्यु हो चुकी है और अन्य सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...