ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से बड़ा हादसा, एक की मौत, दर्जनों घायल

Share This

भागवत का सामान विसर्जन करने जा रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से भीषण हादसा हो गया। यह घटना भरथना क्षेत्र के पक्का ताल के समीप, भरथना-विधूना मार्ग पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे मोड़ पर हुई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना उस समय हुई जब हमीरपुर विधूना से आन्हैया नदी की ओर ट्रैक्टर-ट्राली से लोग भागवत का सामान विसर्जन करने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक नशे में था और उसकी लापरवाही के कारण ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में सबसे ज्यादा चोटें छोटे बच्चों को आई हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। हादसे के तुरंत बाद घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को इटावा जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि मामूली घायलों का इलाज भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ भरथना अतुल प्रधान, भरथना थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए ग्रामीणों को शांत कराया और हादसे की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...