आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Share This

आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में दलितों और पिछड़ों के खिलाफ हो रही घटनाओं को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर न्याय की मांग की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश सचिव और कानपुर मंडल प्रभारी बलवीर जाटव ने किया।

बलवीर जाटव ने अपने संबोधन में मथुरा की दो बड़ी घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहली घटना में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दलित लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और बारातियों पर हमला किया गया। दूसरी घटना में आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमला किया गया। इन घटनाओं से प्रदेश में दलितों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

बलवीर जाटव ने कहा कि मथुरा में बीते 15 दिनों में तीन बड़ी घटनाएं हुई हैं। गांव सिर्रेला में पिछड़े वर्ग के युवक वासुदेव बघेल की हत्या कर दी गई। गांव करनावल में अनुसूचित जाति की लड़कियों की शादी में जबरन बाधा डाली गई और बारातियों व परिवार वालों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस कारण शादी नहीं हो पाई, जिससे परिवारों में दुख का माहौल बना हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि प्रदेश सरकार इन घटनाओं का संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिला, तो आजाद समाज पार्टी प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करेगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में सन् 1931 के सवि‍नय अवज्ञा आन्दोलन के शहीद।

  क्र0सं0 नाम पि‍ता का नाम पता 1 बलवंत सि‍हं                बलदेव प्रसाद नगारि‍या मौजा बेलाहरा, थाना भर्थना इटावा 2 भूपाल सि‍हं वि‍शुनाई काछी पुर, मझावॉ, थाना उसराहार, इटावा 3 शंकर सि‍हं हीरा सि‍हं ढकाऊ का नगला, थाना उसराहार, इटावा...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...