शिवपाल यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- ‘सिर्फ बांटने का काम करती है सरकार’

Share This

समाजवादी पार्टी के  नेता शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद की राजनीति करती है और समाज को बांटने का काम कर रही है।

शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है, जिसकी वजह से लोग रोजगार के लिए विदेश जाने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किसी भी सरकारी दफ्तर में बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरे प्रदेश को नौकरशाही के हवाले कर दिया है और भाजपा का एकमात्र काम सिर्फ झूठ बोलना रह गया है। शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेशभर में हड़तालों का दौर जारी है—चाहे वकील हों या बिजली कर्मचारी, सभी भाजपा सरकार के खिलाफ खड़े हो रहे हैं।कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए शिवपाल ने कहा कि भाजपा सरकार ‘बेखौफ घूमने’ की बात करती है, लेकिन यहां पत्रकार और महिलाएं तक सुरक्षित नहीं हैं, ऐसे में कानून-व्यवस्था की स्थिति क्या होगी, यह स्पष्ट है।

उन्होंने आउटसोर्सिंग को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि भाजपा सरकार में नौकरियां ठेकेदारी व्यवस्था पर दी जा रही हैं, जिसमें ठेकेदार एक लाख से पांच लाख रुपये तक वसूलने के बाद कर्मचारियों को नौकरी देता है। इतना ही नहीं, दलित और पिछड़े वर्ग को मिलने वाले आरक्षण को भी खत्म किया जा रहा है।

उन्होंने कुंभ को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने सभी को निमंत्रण देने का दावा किया, जबकि हकीकत में किसी को कोई निमंत्रण नहीं दिया गया। शिवपाल यादव के इन बयानों से साफ है कि आगामी चुनावों में भाजपा और विपक्ष के बीच टकराव और तेज होगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...