“उद्घोष-2025” का भव्य समापन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी शानदार प्रस्तुतियां

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के अंतर्गत संचालित कॉलेज ऑफ फार्मेसी के वार्षिक स्पोर्ट्स एवं कल्चरल फेस्ट “उद्घोष-2025” का समापन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस तीन दिवसीय आयोजन में छात्रों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ विभिन्न खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

समापन समारोह में अर्जुन हाउस, भीष्म हाउस, चाणक्य हाउस और द्रोण हाउस के प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। इन कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. पी.के. जैन, प्रतिकुलपति प्रो. डॉ. रमाकांत यादव, कुलसचिव प्रो. डॉ. चंद्रवीर सिंह, संकायाध्यक्ष प्रो. डॉ. कमला पाठक सहित कई गणमान्य अतिथि इस अवसर पर मौजूद रहे।

समारोह में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. अनामिका सिंह और डॉ. गीता मौर्या उपस्थित थीं, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। इस फेस्ट में इंडोर और आउटडोर गेम्स के अलावा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

खेल प्रतियोगिताओं में शानदार मुकाबले देखने को मिले। ब्वॉयज क्रिकेट में भीष्म हाउस ने चाणक्य हाउस को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया, जबकि गर्ल्स क्रिकेट में अर्जुन हाउस ने चाणक्य हाउस को मात दी। रस्साकशी प्रतियोगिता में चाणक्य हाउस ने द्रोण हाउस को हराया, वहीं गर्ल्स रस्साकशी में चाणक्य हाउस ने अर्जुन हाउस को पराजित किया। फार्मेसी संकाय की अध्यक्ष प्रो. डॉ. कमला पाठक ने छात्रों को फेस्ट में भाग लेने के लिए बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियाँ छात्रों में टीम वर्क, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देती हैं।

समापन समारोह में आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. नरेश पाल सिंह, आयोजन सचिव डॉ. पद्मिनी शुक्ला, पंकज यादव, विकास चंद्रा, आशीष शंकर मिश्रा, और अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. योगेश चंद्र यादव, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार सहित सभी संकाय सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

आयोजन समिति के चेयरमैन मुदित कुमार और सचिव डॉ. पद्मिनी शुक्ला ने सभी विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों को इस भव्य आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...