उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) का तबादला किया है। सरकार ने इस कदम के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक सुधार लाने का प्रयास किया है।
इटावा में सितंबर 2022 से तैनात सीएमओ डॉ. गीताराम का तबादला कर उन्हें संयुक्त निदेशक, स्वास्थ्य सेवा, महानिदेशालय लखनऊ बनाया गया है। उनकी जगह पर मुजफ्फरनगर में एसीएमओ रहे डॉ. बृजेश कुमार सिंह को इटावा का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है।सरकार द्वारा किए गए फेरबदल के तहत अन्य जिलों में भी नए सीएमओ की तैनाती की गई है:
राजीव निगम को बस्ती, सुरेश कुमार को सीतापुर,सुनील कुमार दोहरे को बुलंदशहर,नरेंद्र कुमार को गौतमबुद्ध नगर, विजेंद्र सिंह को बांदा,विवेक कुमार मिश्रा को शाहजहांपुर,सुनील कुमार बालियान को अयोध्या का सीएमओ नियुक्त किया गया।
सरकार का मानना है कि इस फेरबदल से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अपेक्षा की जा रही है कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
