आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश

Share This

ब्लॉक सभागार में क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को ग्राम बाल संरक्षण समितियों की बैठकें आयोजित करने के दौरान बाल विवाह के मुद्दे पर चर्चा करने, समस्याग्रस्त, दिव्यांग व गंभीर बीमारी से ग्रसित एवं बाल श्रम व भिक्षावृत्ति में संलग्न बच्चों को चिन्हित कर सूचीबद्ध करने तथा उन्हें लाभान्वित कराने हेतु प्रस्ताव पारित करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके साथ ही, बैठक कार्यवृत लिखने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर पहुंचे बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत 1 मार्च 2020 से अब तक पिता को खो देने वाले बच्चों को ढाई हजार रुपए प्रति माह तथा अनाथ बच्चों को चार हजार रुपए प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने दत्तक ग्रहण प्रक्रिया की जानकारी भी दी और बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई ही नहीं बल्कि कानूनी अपराध भी है, जिसे समाप्त करना आवश्यक है। बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित वीडियो क्लिप भी बैठक में दिखाई गई।

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कीर्त गुप्ता ने बताया कि बच्चों को गुड टच और बैड टच की पहचान करने की जानकारी दें तथा उन्हें अच्छे वातावरण में रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि बच्चों से संबंधित किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल करें।

सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुमार शाक्य ने कहा कि मिशन वात्सल्य का उद्देश्य हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे ताकि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ प्रत्येक पात्र बच्चे को मिल सके और कोई भी पात्र बच्चा इससे वंचित न रहे।

इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत ने की, जबकि संचालन सीडीपीओ शोभा रानी ने किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से एआरपी राकेश पांडेय, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. विनोद शर्मा, बढ़पुरा थाने से एसआई संतोष कुमार और प्रोबेशन कार्यालय से राजेश कुमार सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इष्‍टि‍कापुरी का बदला हुआ नाम है इटावा

कति‍पय वि‍द्वानों  के मतानुसार आगरा जि‍ला के बटेश्‍वर  से लेकर  भरेह तक के मार्ग को इष्‍टपथ  के नाम से जाना जाता है। इष्‍टि‍कापुरी के...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...