राजस्थान के शातिर चोर दंपति गिरफ्तार, ई-रिक्शा व ऑटो में बैठकर उड़ाते थे जेवर

Share This

बसरेहर और फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम ने राजस्थान के एक शातिर चोर दंपति को गिरफ्तार किया है। यह दंपति ई-रिक्शा और ऑटो में बैठकर यात्रियों के बैग व पर्स से जेवर पार कर फरार हो जाता था। पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।

एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को लगातार ई-रिक्शा और ऑटो में सफर करने वाले यात्रियों के बैग से सामान चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने पीड़ितों की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। शनिवार रात बसरेहर और फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने कुम्हावर रोड से मूंगापुरा जाने वाले रास्ते पर सेंगर नदी के पास एक महिला सहित दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के भरतपुर जिले के थाना चिकसाना के गांव इकरन निवासी अजय सिंह और उसकी पत्नी मौनी के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उनके पास से दो सोने की अंगूठी, आठ चांदी की चूड़ियां और अन्य चोरी का सामान बरामद हुआ।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंपति लंबे समय से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था। वे ई-रिक्शा या ऑटो में सवार होकर यात्रियों का विश्वास जीतते और मौका मिलते ही बैग या पर्स से कीमती सामान निकालकर फरार हो जाते। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और अन्य घटनाओं की भी जांच की जा रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...