एसएमजीआई के रोजगार मेले में 212 छात्रों को मिला रोजगार

Share This

विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, इटावा में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के तत्वाधान में एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में बीबीए, बीसीए, एमबीए, फार्मेसी एवं नर्सिंग के अंतिम वर्ष के 458 छात्र-छात्राओं ने साक्षात्कार में भाग लिया। कंपनियों ने लगभग 359 छात्रों को साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए अवसर दिया, जिसमें से 212 युवाओं को ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार के दो राउंड की चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुना गया।

रोजगार मेले का प्रमुख उद्देश्य एसएमजीआई के अंतर्गत संचालित विभिन्न कोर्सों के शिक्षित युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। यह मेला छात्रों को उनके करियर के प्रति मार्गदर्शन देने के लिए आयोजित किया गया था, जिससे वे बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अजय तिवारी, प्लेसमेंट सेल काउंसिल, कानपुर विश्वविद्यालय, डॉ. प्रशांत त्रिवेदी एवं एसएमजीआई के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव, निदेशक डॉ. उमा शंकर शर्मा, रजिस्ट्रार परविंदर सिंह संधू, विभागाध्यक्षा  नीतू सक्सेना एवं  विनय चौबे की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत, माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।

सीएसजेएम विश्वविद्यालय, कानपुर से पधारे डॉ. अजय तिवारी ने छात्रों को कम्युनिकेशन स्किल्स और पॉजिटिव एटीट्यूड के महत्व के बारे में बताया और करियर बनाने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। प्लेसमेंट काउंसिल के सदस्य डॉ. प्रशांत त्रिवेदी ने कहा कि कुलपति की प्रेरणा से कानपुर विश्वविद्यालय छात्रों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है।

कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय पाठक एवं सीडीसी डायरेक्टर प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी के दिशा निर्देशन में आयोजित इस विशेष रोजगार मेले में मेटा (व्हाट्सएप), जस्टडायल, गूगलपे, डिस्पोज सेफ, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक एवं ऑल डिजी जैसी दिग्गज कंपनियों के एचआर एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

महाविद्यालय के निदेशक डॉ. उमा शंकर शर्मा ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से आए हुए सभी विशिष्ट अतिथियों एवं कंपनी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीएसजेएमयू विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल से राहुल यादव एवं अभिषेक कुमार सहित महाविद्यालय के समस्त प्रवक्तागण उपस्थित रहे। एसएमजीआई इटावा के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव, डॉ. संदेश गुप्ता (प्लेसमेंट डायरेक्टर, छत्रपति शाहू जी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय) एवं सीडीसी डायरेक्टर प्रो. डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने चयनित सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब क्रांतिकरि‍यों का दमन करने की जि‍म्मेेदारी मि‍ली कलेक्टर हयूम को

दरअसल भौगोलि‍क दृष्‍टि‍ ये यह जि‍ला क्रांति‍कारि‍यों के लि‍ये बड़ा ही  उपयुक्‍त साबि‍त हुआ था। क्‍योंकि‍ यहां यमुना – चंवल के घने  बीहड़ों  में...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...