यूपी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में निजी प्रैक्टिस पर सख्ती, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में कार्यरत चिकित्सा शिक्षक (फैकल्टी मेंबर), चिकित्सा अधिकारी, सीनियर रेजीडेंट और जूनियर रेजीडेंट के लिए निजी प्रैक्टिस पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विधिक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. पी.के. जैन ने आदेश जारी किए हैं।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. चंद्रवीर सिंह ने जानकारी दी कि सभी चिकित्सा शिक्षकों और चिकित्सकों से अनिवार्य शपथ पत्र लिया जा चुका है। यदि कोई भी फैकल्टी मेंबर या चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस में लिप्त पाया जाता है, तो उसका गैर-व्यवसायिक भत्ता (NPA) वापस लिया जाएगा, वेतन वृद्धि रोकी जाएगी और आवश्यक अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, मामले की जानकारी शासन को भेजी जाएगी और दोषी चिकित्सकों का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

कुलपति प्रो. डॉ. पी.के. जैन ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन चाहता है कि यहां आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलें। प्रदेश सरकार का भी उद्देश्य है कि मेडिकल कॉलेज में कार्यरत चिकित्सक पूरी तरह से अस्पताल के मरीजों की देखभाल पर ध्यान केंद्रित करें। इसी कारण विश्वविद्यालय में निजी प्रैक्टिस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सरकार के निर्देशों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के किसी भी राजकीय या अन्य मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत चिकित्सक निजी प्रैक्टिस नहीं कर सकते। यदि कोई भी चिकित्सक शपथ पत्र देने के बावजूद निजी प्रैक्टिस करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...