जनता कॉलेज बकेवर में पशु प्रदर्शनी एवं डॉग शो का किया गया आयोजन

Share This

जनता कॉलेज बकेवर इटावा में कृषि विभाग इटावा के संयुक्त तत्वधान में दो दिवसीय कृषि, विज्ञान प्रदर्शनी, किसान मेला, किसान गोष्ठी के अंतर्गत पशु प्रदर्शनी एवं डॉग शो का भव्य आयोजन किया गया।

इस प्रदर्शनी में बकेवर क्षेत्र के दूर दराज गांवों से गाय, भैंस, बकरी की उन्नत नस्ल के पशु लाए गए ।चकरनगर क्षेत्र से लाई गई जमुनापारी बकरी दूध और मांस उत्पादन के लिए संपूर्ण विश्व में विख्यात है यह बकरी किसान मेला प्रांगण में संपूर्ण दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। जमुनापारी बकरी पालने वाले किसानों ने बताया कि इस नस्ल की बकरियां तीन से साढे तीन लाख रुपए तक बिकती हैं।

जनता कॉलेज बकेवर द्वारा इस जनपद में पहली बार डॉग शो का आयोजन किया गया। डॉग शो आयोजन करने का उद्देश्य क्षेत्र वासियों को डॉग पालन तथा वाइट के बारे में जागरूक करना है। आने वाले समय में डॉग पालन में आय बढ़ाने की प्रबल संभावनाएं हैं।

यह शो डॉ डी के पांडेय डायरेक्टर पैट केयर किंगडम इटावा के सहयोग से आयोजित किया गया। डॉग शो के आयोजन से क्षेत्र के डॉग पालने वाले लोग बहुत ही उत्साहित थे इस शो में विभिन्न नस्लों के डॉग लाए गए।

पशु प्रदर्शनी और डॉग शो में निर्णायक मंडल में डॉ रॉबिन यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी, लायन सफारी इटावा डॉ महेंद्र प्रताप सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी इकदिल इटावा, डॉ विनय कुमार मिश्रा पशु चिकित्सा अधिकारी बकेवर, डॉ अनिल वीर सिंह चौहान पशुधन प्रसार अधिकारी बकेवर, अजय प्रताप सिंह वी पी एच बकेवर, डॉ राजेश कुमार गोयल पशुधन प्रसार अधिकारी मानिकपुर पशु चिकित्सक शामिल रहे। डॉग शो में प्रथम स्थान पर  प्रशांत दीक्षित लखना, दूसरे स्थान पर विवेक यादव नगलाबनी और तीसरे स्थान पर  भूपेंद्र सिंह नगलाबनी रहे।

पशु प्रदर्शनी (गाय)में प्रथम स्थान  विकास दुबे, लोहिया नगर,बकेवर द्वितीय स्थान  आकाश दुबे, लोहिया नगर,बकेवर और तृतीय स्थान  कौशल किशोर ,लोहिया नगर, बकेवर इटवा को मिला। भैंस प्रदर्शनी में पहला स्थान नेक सिंह राजपूत,लोहिया नगर, बकेवर दूसरा स्थान  विशाल कुमार, बकेवर और तीसरा स्थान  निरमेश कुमार लोहिया नगर बकेवर को मिला। बकरी प्रदर्शनी में पहला स्थान  शिव कुमार नीम डाडा चकरनगर ,दूसरा स्थान  बृजेंद्र कुमार नीम डाडा चकरनगर ,तीसरा स्थान शिव सिंह नगला चौप चकरनगर को प्रदान किया गया। बकरा प्रदर्शनी में पहला पुरस्कार  शिव कुमार नीम डाडा चकरनगर दूसरा पुरस्कार  निरपेद्र त्रिपाठी बछेडी चकरनगर ,तीसरा पुरस्कार  सनोज बछेड़ी, चकरनगर को दिया गया सांत्वना पुरस्कार  चंद्र प्रकाश राजपूत लोहिया नगर बकेवर और मन्नू कठेरिया विद्या विहार बकेवर इटावा को दिया गया। पशु प्रदर्शनी और डॉग शो का भव्य कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर राजेश किशोर त्रिपाठी एवं पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ आदित्य कुमार के द्वारा संपन्न कराया गया।

प्राचार्य डॉ राजेश किशोर त्रिपाठी तथा डॉ आदित्य कुमार जी ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम कराने से क्षेत्र के किसानों में एक नया उत्साह पैदा होता है,अच्छी नस्ल के पशुओं को पालने के लिए उन्हें प्रोत्साहन मिलता है, जिससे उनकी आय में वृद्धि होती है।

मेला तथा अन्तरराष्ट्रीय कार्यशाला के समापन दिवस पर मुख्य अतिथि की भूमिका में डॉक्टर एके शर्मा प्राचार्य जनता महाविद्यालय अजीतमल औरैया रहे। संचालन डॉक्टर एमपी सिंह संयोजक द्वारा किया गया इस अवसर पर कॉलेज के समस्त प्राध्यापकों शिक्षणेत्तर कर्मचारियो छात्र-छात्राओं, क्षेत्रीय किसान एवं बाहर से आए हुए वैज्ञानिकों का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...