अहेरीपुर में ऑल इंडिया लेदर क्रिकेट टूर्नामेंट का आठवें दिन फाइनल मुकाबला खेला गया

Share This

बकेवर:- कस्बा अहेरीपुर में बिहारी जी इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर चल रहे ऑल इंडिया लेदर क्रिकेट टूर्नामेंट का आठवें दिन सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें कानपुर की टीम ने आगरा की टीम को हराकर फाइनल मैच जीता। फाइनल जीतने वाली कानपुर की टीम को 51 हजार तथा उपविजेता आगरा टीम को 31हजार रुपए इनाम तथा ट्राफी दी गई।

टूर्नामेंट कमेटी अध्यक्ष डॉ निर्मल चंद्र बाजपेई , सरंक्षक छुन्ना दुवे एवं मीडिया प्रभारी अंकुश गुप्ता ने टॉस कराया आगरा के कप्तान जैनी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। कानपुर की ओर से पहले ओपनिंग करने आये अंकित मौर्य व प्रिंस यादव शुरुआत में तावड़ तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 5.3 ओवर के पॉवर प्ले में 73 रनों की पार्टनरशिप की जिसमे प्रिंस यादव ने 11 रन बनाकर पर्व को अपना एल वी डव्लू के रूप में विकेट दे दिया।

वही प्रिंस का विकेट गिरने के बाद कानपुर की पूरी टीम 19 ओवर में 151 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसमें अंकित मौर्य ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 59 रन बनाएं वही प्रिंस यादव ने 11 प्रिंस वर्मा ने 14 ,मनीष 12 रन बनाएं। आगरा की ओर से बॉलिंग में मयंक ने 4 ओवर में 26 रन देकर 6 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए वही आशीष यादव ने 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिये आगरा के कप्तान जैनी ने 3 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आगरा के टीम 18.2 ओवर में 139 रन पर ऑल आउट हो गई । जिसमें आगरा को टीम के खिलाड़ी वेद बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।रोहित जो इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदशर्न कर रहे थे वो भी इस फाइनल मुकाबले में महज 7 रन पर आउट हो गए।

आगरा के कप्तान जैनी ने 21 रन , हर्षित ने 21 , मयंक ने 19 अंत मे आषीष में तावड़ तोड़ बल्लेबाजी कर 16 वे ओवर में 23 रन लेकर एक बार फिर से टीम की जीतने की आशा जगाई थी किन्तु वो भी जल्दबाजी में आकर एक गलत शॉट खेलकर अपना बहुमूल्य विकेट गवां वैठे।जिस कारण आगरा की टीम 151 रनों के पीछा करते हुए महज 139 रन पर ऑल आउट हो गई। आगरा के तरफ से एक स्पिनर गेंदबाज आशीष यादव ने इस पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदशर्न कर दर्शकों को मन मोह लिया । पूरी कमेटी व दर्शकों ने आशीष यादव की गेंदबाजी की सराहना की ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी अध्यक्ष डॉ निर्मल चंद्र बाजपेई , सरंक्षक छुन्ना दुवे , महामंत्री वेद प्रकाश गुप्ता , कोषाध्यक्ष मोहित बर्मा , मंत्री अफरोज खां , मैनेजर नीपु शर्मा , टीम मैजमेंट शिबम सेंगर , मनीष गुप्ता सचिव पवन सेंगर सदस्य प्रदीप दीक्षित , शिवंम पंडित , मोहित फौजी , गल्ले पंडित , शान मोहम्मद, डॉ जे कुमार, अंकुर त्रिपाठी , ललू तिवारी , मुखिया दुवे , राहुल भदौरिया नरेंद्र बाथम , शमशुद्दीन, टीटू मंसूरी आदि लोग मौजूद रहे ।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

भारेश्वर मंदि‍र – जनपद का सबसे वि‍शाल और प्राचीन मंदि‍र दूसरा नहीं

भरेह का इति‍हास तो बक्‍त के पंछि‍यों सा उड़ गया लेकि‍न  अपने पद चि‍न्‍ह  यहां  के भारेश्‍वर  मंदि‍र और कि‍ले  के अवशेषों  के रूप ...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...