निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 25 मरीजों के सफल ऑपरेशन

Share This

इटावा। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, विश्व हिंदू परिषद एवं अपना दल (एस) के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से श्री बालाजी आई (धर्मार्थ) हॉस्पिटल, सुंदरपुर रोड, इटावा में संपन्न हुआ।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने इस नेक पहल के लिए श्री बालाजी हॉस्पिटल के डॉ. एस.के. दुबे एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। दीप प्रज्वलन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे, समाजसेवी रामशरण गुप्ता, भाजपा नेता विकास भदौरिया एवं चंदन ने सहयोग किया।

शिविर में 25 मरीजों के सफल नेत्र ऑपरेशन किए गए। ऑपरेशन डॉ. एस.के. दुबे, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. योगेश एवं डॉ. तपस्या द्वारा किए गए। आयोजन समिति के प्रमुख डॉ. के.के. सक्सेना (चेयरमैन, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एवं उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद, इटावा) ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद एवं गरीब मरीजों को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना है।

संयोजक डॉ. हरीशंकर पटेल (सचिव, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) ने कहा कि आगे भी ऐसे निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि ज़रूरतमंदों को राहत मिल सके। उन्होंने इस सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी चिकित्सकों, समाजसेवियों और स्वयंसेवकों का आभार प्रकट किया।

नेत्र शिविर की सफलता में स्वास्थ्य प्रभारी नूतन मिश्रा, प्रभारी भानु प्रताप सिंह, रेडक्रॉस सोसाइटी के सुनील चौहान, राजीव चतुर्वेदी, अंशुल कुशवाहा एवं श्री बालाजी आई हॉस्पिटल के डॉक्टरों एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा। चिकित्सा टीम में डॉ. रंजना, डॉ. विनीता, डॉ. अनिमेष दुबे, मोनू दीक्षित, मनोज प्रताप सिंह और सृष्टि राजपूत ने अपनी सेवाएं दीं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...