मानव हिन्द एकता समिति की वार्षिक बैठक, सदस्यता अभियान की घोषणा

Share This

मानव हिन्द एकता समिति के अध्यक्ष अज़हरउददीन ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति की वार्षिक बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक नया शहर पुलिस चौकी के पास स्थित मिनी इंटरनेट कैफे में आयोजित की जाएगी, जिसमें समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

अज़हरउददीन ने आगे बताया कि इस बैठक के दौरान वार्षिक सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत, जो भी व्यक्ति मानव हिन्द एकता समिति का सदस्य बनना चाहते हैं, वे सदस्यता ले सकते हैं। सदस्य बनने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ में आधार कार्ड की फोटो कॉपी, एक फॉर्म साइज फोटो और सदस्यता फॉर्म भरना अनिवार्य है।

समिति के महासचिव सलमान खान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मानव हिन्द एकता समिति से अधिक से अधिक लोग जुड़ें और समाज सेवा में अपना योगदान दें। समिति के कोषाध्यक्ष कलीम अख्तर ने कहा कि “अपने लिए तो सभी जीते हैं, दूसरों के लिए भी जीना सीखें। हम मनुष्य हैं, हमें एक-दूसरे के काम आना चाहिए।”

समिति के महामंत्री संदीप पोरवार ने बताया कि मानव हिन्द एकता समिति 2016 में रजिस्टर्ड हुई थी और तब से अब तक यह समाज सेवा में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समिति के सभी पदाधिकारी निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में लगे हैं, और समाज सेवा ही मनुष्य का असली जीवन है।

समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा, “कोई काम अकेले नहीं हो सकता, हमें मिलकर काम करना चाहिए। यदि हम सब एकजुट होकर काम करें, तो हम समाज सेवा के बड़े लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।” समिति के मंत्री सद्दाम हुसैन ने भी इस बात पर जोर देते हुए कहा कि “मानव हिन्द एकता समिति समाज सेवा का एक बहुत अच्छा मंच है, जहां हम सब मिलकर समाज के लिए कार्य कर सकते हैं।”

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी यूं तो इस धरा पर अनेकों पशु विचरण करते हैं भारत...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...