करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share This

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार के निर्देशन में थाना वैदपुरा पुलिस ने करोड़ों की ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

वादी राजकुमार पुत्र बालादीन निवासी विचपुरी थाना वैदपुरा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने अपनी 4 बीघा जमीन, मकान और 4 दुकानें अपने किरायेदार सत्यपाल पुत्र जैसीराम की राय से 1.08 करोड़ रुपये में बेची थीं। सत्यपाल ने वादी को झांसे में लेकर उसका बैंक खाता खुलवाया और धोखे से उसमें अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराकर चेकबुक और पासबुक अपने पास रख ली। उसने वादी के खाते से 41 लाख रुपये ट्रांसफर करवाकर, एटीएम और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से 13 लाख रुपये निकाल लिए और करीब 68 लाख रुपये नकद हड़प लिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई जांच में सत्यपाल सिंह की ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस ने अभियुक्त सत्यपाल को छिमारा तिराहे से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने राजकुमार की संपत्ति बेचने और बैंक धोखाधड़ी के जरिए करोड़ों रुपये हड़पे।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सत्यपाल पुत्र जैसीराम (निवासी नगला खंदारी, थाना सिरसागंज, जनपद फिरोजाबाद) है, जिसकी उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। उसके खिलाफ थाना वैदपुरा में मुकदमा संख्या 05/24 धारा 420, 467, 468, 471, 506 भादवि दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम में विपिन कुमार (थानाध्यक्ष वैदपुरा), उपनिरीक्षक सुबोध कुमार सहाय, कांस्टेबल उमेश कटारा, कांस्टेबल विपिन कुमार और कांस्टेबल अनुज कुमार शामिल रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें 5,000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...