शैक्षणिक भ्रमण पर गये नन्हें-मुन्हें दिखे उत्साहित

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- जनपद में प्राकृतिक सौन्दर्यता का प्रतीक वृन्दा हर्बल पार्क व दुनिया में शाकाहार का सन्देश पहुँचाने वाले बाबा जयगुरूदेव की जन्मस्थली मन्दिर का भ्रमण कर नन्हें-मुन्हें बच्चे काफी उत्साहित दिखे। साथ ही पागल बाबा मन्दिर में दर्शन कर छात्र-छात्राओं ने आनन्दित होकर शैक्षणिक भ्रमण का भरपूर लुत्फ उठाया।

रविवार को कस्बा के मुहल्ला सरोजनी रोड पर संचालित पेरामाउण्ट थियोसोफिकल स्कूल के तत्वाधान् में कक्षा- 1 व 2 में अध्ययनरत नन्हें-मुन्हें छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक यात्रा करवायी गई। जिसमें आधा सैकडा से अधिक छात्र-छात्राओं ने सर्वप्रथम ऊँ श्री पागलबाबा गंगासागर धाम मोढी का भ्रमण किया। जहाँ स्थापित हनुमान जी, बालाजी, पागलबाबा, गणेश भगवान, प्रभु श्रीराम, कैला देवी, भोलेबाबा, शनि महाराज आदि देवों के दर्शन किये। तदुपरान्त बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण विकास खण्ड महेवा के वृन्दा हर्बल पार्क बहेडा पहुँचा, जहाँ की प्राकृतिक सौन्दर्यता देख बच्चे काफी उत्साहित दिखे। पार्क में प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहे विभिन्न फल, छाया, बेलदार पौधों के साथ कई औषधीय पौधों से रूबरू हुए।

साथ ही दुनिया में शाकाहार का सन्देश पहुँचाने वाले बाबा जयगुरूदेव की जन्मस्थली ग्राम खितौरा स्थित मन्दिर का भी बच्चों ने भ्रमण किया तथा मन्दिर की भव्य व आलीशान इमारत देख बच्चे रोमांचित हुए और उन्होंने फुलवारी में घूमकर अपनी शैक्षणिक यात्रा का भरपूर आनन्द लिया। इस दौरान विद्यालय संचालक प्रवीन शुक्ला, जितेन्द्र अवस्थी, कृष्णकान्त दीक्षित, अनन्या गुप्ता, सोनम यादव, स्वाती सेंगर, रागनी पाल, खुशबू खान आदि अध्यापकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...