भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर शरद बाजपेयी ने दी प्रतिक्रिया

Share This

भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं सभासद शरद बाजपेयी ने मिल्कीपुर उपचुनाव में पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत योगी सरकार के सुशासन की जीत है और राजा राम की भी जीत है। उन्होंने कहा कि चन्द्र भानु पासवान को 61 हजार से अधिक वोटों से मिली ऐतिहासिक जीत इस बात का प्रतीक है कि जनता ने भाजपा के कार्यों और नीतियों को सिरे से स्वीकार किया है।

शरद बाजपेयी ने कहा कि मिल्कीपुर एवं दिल्ली में उन अहंकारी नेताओं की हार हुई है, जो अपनी हठधर्मिता और झूठे प्रचार से जनता को भ्रमित करने का प्रयास करते थे। उन्होंने कहा, “यह हार उन लोगों के लिए एक सबक है जो जनता को बेवकूफ समझते थे और झूठ की राजनीति करते थे। जनता ने उन्हें सही मायने में आयना दिखा दिया है, और यह सिद्ध कर दिया है कि झूठ की राजनीति ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकती।”

शरद बाजपेयी ने मोदी और योगी सरकार की सच्चाई, राष्ट्रधर्म, सुशासन, अच्छी कानून व्यवस्था, और विकास की सोच को भाजपा की ऐतिहासिक जीत का कारण बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा का विजय रथ इसीलिए लगातार आगे बढ़ रहा है क्योंकि पार्टी ने हमेशा जनता की सेवा को सर्वोपरि रखा है। इस संदर्भ में उन्होंने महाकुंभ का उदाहरण दिया, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पूरे विश्व में प्रसिद्ध महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं के बावजूद उत्कृष्ट व्यवस्था का संचालन किया गया, जिसे वैश्विक स्तर पर सराहा गया है।

शरद बाजपेयी ने दिल्ली और मिल्कीपुर की सम्मानित जनता को बधाई दी और उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की भी सराहना की, जिनकी मेहनत और प्रयासों के कारण यह ऐतिहासिक जीत संभव हो पाई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...