इटावा। कानपुर के किदवईनगर स्थित रतनलाल शर्मा स्मारक स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रतियोगिता में इटावा का नाम शीर्ष जिलों में शामिल हो गया है, और जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया।
खो-खो प्रतियोगिता में बालक व बालिका दोनों वर्गों में जसवंतनगर के मौरखपुर पुठियां के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की। जूनियर स्तर पर खो-खो बालक और बालिका वर्ग में जसवंतनगर की टीम ने अपनी जीत का परचम लहराया। इसके साथ ही प्राथमिक स्तर पर बालक कबड्डी में बढ़पुरा की टीम विजेता रही, जबकि जूनियर स्तर कबड्डी बालक वर्ग में भी जसवंतनगर की टीम ने जीत हासिल की।
स्लेयर रेस बालिका वर्ग में सैफई की टीम उपविजेता रही। इन शानदार उपलब्धियों से इटावा जिले का नाम मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में रोशन हुआ।
