19 फरवरी से श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ ग्राम परसौली बनखंडेश्वर आश्रम में शुरु होगा

Share This

बकेवर:- 108 कुंडीय विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ समारोह का आयोजन 19 फरवरी से परसौली बनखंडेश्वर आश्रम में शुरु होगा। इसकी यज्ञशाला का निर्माण पूर्ण हो गया।

उक्त जानकारी देते हुए आयोजक दीपकृष्ण जी महाराज ने बताया कि वनखंडेश्वर महादेव मंदिर परसौली में भूत भावन आशुतोष भगवान वनखंडेश्वर जी की कृपा से 108 कुंडीय विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें दिनांक 19 फरवरी 2025 दिन बुधवार को गणेश पूजन कलश यात्रा एवं दिनांक 20 फरवरी 2025 दिन गुरुवार से दिनांक 26 फरवरी 2025 दिन बुधवार तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ तथा महारास लीला एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया है।

जिसमें झांकी व श्री कृष्ण भगवान की लीलाएं होगी। आप सब क्षेत्रवासी अधिक से अधिक संख्या में पधार कर तन मन धन का सहयोग कर पुण्य अर्जित कर जीवन का यथार्थ लाभ लें।

कलयुग में भागवत कथा, वेदांत, यज्ञ, योगादि सत्कर्मों से जनकल्याण होता है और भक्तों के चित्रों को देखने से सद्भाव, विश्वास, रस की अनुभूति अधिक होती है। अतः आप सब सपरिवार श्रवण करने के लिए सादर आमंत्रित हैं। धार्मिक आयोजन-उत्सव में सहभागिता पर ईश्वर के प्रति भाव दृढ़ होता है। इसी से ही सनातन धर्म की रक्षा होती है।

हिन्दुत्व की परंपरा की रक्षा होती है। कथा श्रवण करने आने वाले हजारों लोगों के जीवन का भटकाव रूकता है। दिनांक 27 फरवरी 2025 दिन गुरुवार को 151 कुंटल का विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। यह विशाल कार्यक्रम आप सभी भक्तगणों के सहयोग से हो रहा है ।

इसकी जानकारी आयोजक श्री कैलाशधाम पीठाधीश्वर श्री जानकी दास जी महाराज , आश्रम सेवक दीपकृष्णजी महाराज ने सभी से कार्यक्रम में पधारने का आहवान किया।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ पांडवों ने यहीं बनाई थी ‘महाभारत युद्ध’ की योजना

जनपद इटावा डेढ़ सौ वर्ष पुराना जि‍ला है। वर्तमान में यह कानपुर कमि‍श्‍नरी में शामि‍ल है। पूर्व में यह आगरा एंव इलाहाबाद कमि‍श्‍नरी में...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...