डीपीएस के छात्रों ने किया दुबई, यूएई का शैक्षिक भ्रमण आईएचएस दुबई, डीपीएस अजमान में किया भ्रमण

Share This

इटावा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, इटावा की शैक्षणिक गतिविधि में अब से एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। विगत वर्षों में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खेल गतिविधियों में लगातार उत्कृष्ठ प्रदर्शन देने के साथ साथ अब डीपीएस के बच्चों ने दुबई, अबूधाबी, शारजाह और अजमान के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण किया और वहां पढ़ रहे बच्चों से मुलाकात कर विभिन्न शैक्षिक विषयों पर अपने स्वतंत्र विचार भी साझा किए। भ्रमण के उपरांत बच्चों ने दुबई (यूएई) के कई प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों को भी देखा।

सबसे पहले बच्चों ने दुबई के सबसे बड़े स्कूल “इंडियन हाई स्कूल” के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और बच्चों से मुलाकात के साथ साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर टेबल टॉक की, स्कूल के बच्चों के साथ फ्रेंडली बास्केटबॉल मैच खेला और उनकी शिक्षा व्यवस्थाओ को समझा और डीपीएस इटावा की शिक्षा व्यवस्थाओ को बताया और अपने इनोवेटिव आइडियाज को शेयर किया।

उसके बाद दूसरे दिन यूएई के अन्य अमीरात अजमान के डीपीएस का भ्रमण किया और वहां के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और बच्चों से मुलाकात कर अपने देश के शैक्षिक अनुभव, सीबीएसई पाठयक्रम सहित कई खेल गतिविधियों सहित बेस्ट लाइब्रेरी रीडिंग टेक्नीक्स और विभिन्न इनोवेटिव फ्यूचर आइडिया पर भी अपने विचार साझा किए ।

अगले क्रम में बच्चों ने दुबई में भारतीय उच्चायोग गये और सीबीएसई के डायरेक्टर, डॉ राम शंकर से उनके दुबई काउंसलेट में उनसे मुलाकात की । डॉ राम शंकर ने भी सभी बच्चों का दुबई आगमन पर स्वागत करते हुए बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल कैरियर बनाने के कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। डॉ. रामशंकर ने भारत सरकार द्वारा यूएई में आईआईटी, आईआईएम और ऐम्स के कैम्पस स्थापना और उसमें प्रवेश के अवसर के बारे में जानकारी दी ।

इसी क्रम में बच्चों ने यूएई के सुप्रसिद्ध बिजनेसमैन, सुप्रसिद्ध फूड ब्रांड पूरनमल स्वीटस के सीईओ अभय अग्रवाल से भी मुलाकात की और उनके संघर्ष और सफलता के बारे में जाना । उन्होंने भी बच्चों के साथ अपने जुमेरा स्थित अपने प्रीमियम रेस्टॉरेंट वेदा बाई पूरनमल में लंच कर सभी को खूब प्रोत्साहित किया। पूरनमल स्वीट्स के यूएई में 45 से अधिक रेस्टॉरेंट हैं और उनको यूएई का हल्दीराम कहा जाता है ।

तीसरे दिन सभी छात्र यूएई की राजधानी अबू धाबी गये जहाँ उन्होंने अभी हाल ही में यूएई के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा स्थापित कराये गये स्वामी नारायण मंदिर जाकर दर्शन किये और बाद में विश्व की चौथी सबसे बड़ी ग्रैंड मॉस्क का भी भ्रमण किया I

भ्रमण के अंत में दुबई में डेजर्ट सफारी, 2071 का फ्यूचर – फ्यूचर ऑफ़ म्यूजियम, विश्व का सबसे बड़ा फ्रेम- दुबई फ्रेम, विश्व के सबसे बड़े फाउंटेन- म्यूजिकल फाउंटेन, विश्व का सबसे बड़े मॉल-दुबई मॉल, विश्व की सबसे बड़ी इमारत – बुर्ज ख़लीफ़ा के 125वें फ्लोर का भ्रमण किया और साथ ही साथ बीच फ्रंट ऑफ अटलांटिक, जुमेराह बीच, यूएई के एक और अमीरात शारजाह के मजाज वाटर फ़्रन्ट को देखा और अंत में दुबई के खूबसूरत मरीना क्रूज पर डिनर किया ।

डीपीएस,इटावा के चेयरमैन डॉ विवेक यादव ने बताया कि इस भ्रमण के माध्यम से बच्चों ने दुबई के शानदार शैक्षिक वातावरण सहित, वर्ल्ड क्लास फ्यूचर स्कूल,डिजिटल स्मार्ट लाइब्रेरी और विभिन्न वर्ल्ड क्लास गेम्स एक्टिविटीज को भी नजदीकी से देखा और सीखा है। अब भविष्य में भी डीपीएस,इटावा द्वारा बच्चों के लिए वर्ल्ड क्लास कैरियर एडवांसमेंट एक्टिविटीज के तहत इस प्रकार के महत्वपूर्ण “शैक्षणिक भ्रमण” का आयोजन होता रहेगा।

प्रिंसिपल भावना सिंह ने बताया कि,इस विशेष शैक्षणिक भ्रमण में शामिल हुए सभी बच्चे बेहद ही खुश है और डीपीएस परिवार के साथ जुड़कर प्राउड फील भी कर रहे है।इस एजुकेशनल टूर में बच्चों के साथ डीपीएस की पीआरओ और एचआर, डॉ सीमा त्रिपाठी और विजकिड फ्रेंड्स कॉलोनी की प्रिंसिपल मिस पूजा भी बच्चों के साथ इस टूर पर गये थे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब कांग्रेस संस्थापक ए.ओ. ह्यूम महि‍ला भेष में भागे इटावा से

ए.ओ. ह्यूम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक और ब्रिटिश प्रशासक, का जीवन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती दौर की घटनाओं से गहराई से जुड़ा...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...