‘‘हम बदलेगें युग बदलेगा, हम सुधरेगें युग सुधरेगा‘‘

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- ‘‘हम बदलेगें युग बदलेगा, हम सुधरेगें युग सुधरेगा‘‘ के संकल्प के साथ बसन्त पंचमी के पावन अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ पर पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व विद्या-बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती का जन्मोत्सव बडे ही श्रद्धाभाव व उमंगता के साथ मनाया गया। जिसमें सैकडों श्रद्धालु महिला-पुरूष व बच्चों ने पूर्णाहुति डालकर अपने इष्टदेव का आवाहन किया।

विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी रविवार को बसन्त पंचमी के पावन पर्व पर कस्बा के गायत्री नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ स्थल पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में विद्या- ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माँ वीणावादिनी का प्राकट्योत्सव व अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक परमपूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं0 श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिवस बडे ही श्रद्धाभाव व उमंगता के साथ मनाया गया। गायत्री परिवार के परिजनों ने सर्वप्रथम ज्ञान की देवी माँ सरस्वती व गायत्री माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित किया। तदुपरान्त सम्पन्न हुए पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पीताम्बर धारण किये सैकडों श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजनों ने पूर्णाहुति डालकर अपने इष्टदेव का आवाहन किया और सर्वकल्याण की कामना की। इस मौके पर मुख्य ट्रस्टी वीरेन्द्र सिंह यादव, अनिल श्रीवास्तव, मोहित यादव, अजय श्रीवास्तव, अंकुर चौहान, सुरेंद्र सिंह, ब्रह्मप्रकाश श्रीवास्तव, गौरव यादव नीटू, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, शिवकिशोर शर्मा, देवाशीष चौहान, बलराज यादव, राजीव यादव, उमेश गुप्ता, रामपाल यादव, आदित्य यादव, पौरूष यादव सहित सैकडों गायत्री परिजन मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड के निर्भीक क्रांतिकारी और इटावा के अमर सपूत बाबू ज्योति शंकर दीक्षित

बाबू ज्योति शंकर दीक्षित का जन्म वर्ष 1900 में इटावा शहर के लालपुरा मोहल्ले की उस पावन धरती पर हुआ, जहाँ मिट्टी में ही...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...