अज्ञात मरीज वीरेंद्र तिवारी को परिजनों से मिलाने में अस्पताल प्रशासन सफल

Share This

सैफई स्थित अनिल कुमार पाण्डेय उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के अस्पताल प्रशासन ने एक सराहनीय पहल करते हुए लगभग एक साल से अस्पताल में भर्ती अज्ञात मरीज वीरेंद्र तिवारी (42 वर्ष) को उनके परिजनों से मिलवाने में सफलता हासिल की। वीरेंद्र तिवारी फतेहपुर जिले के जहानाबाद क्षेत्र के निवासी हैं, जिन्हें 29 दिसंबर 2023 को विश्वविद्यालय परिसर में लावारिस और बीमार हालत में पाया गया था।

विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि वीरेंद्र तिवारी को उस समय इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया था। भर्ती के समय उनके पैर में चोट के साथ-साथ उनकी मानसिक स्थिति भी असंतुलित थी। उन्हें इमरजेंसी पुरुष सर्जरी वार्ड में डॉ. राम लखन वर्मा की देखरेख में रखा गया और निःशुल्क इलाज शुरू किया गया।

इलाज के दौरान मरीज की मानसिक और शारीरिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हुआ। इस बीच, अस्पताल प्रशासन ने उनकी पहचान और परिजनों तक पहुंचने के लिए विशेष प्रयास किए। मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर मनोज मौर्य ने उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विश्वदीपक के निर्देशन में इस कार्य को अंजाम दिया।

अस्पताल प्रशासन के लगातार प्रयासों के बाद 29 जनवरी 2025 को वीरेंद्र तिवारी के परिजन, जिनमें उनके भतीजे विकास तिवारी और भांजे शामिल थे, दिल्ली से सैफई पहुंचे। करीब 400 दिन बाद वीरेंद्र तिवारी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने परिजनों से मिले। इस दौरान वह बेहद खुश नजर आए। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने वीरेंद्र को खोजने के लिए काफी प्रयास किए थे, लेकिन न मिलने पर उन्होंने उनके मिलने की आशा लगभग छोड़ दी थी।

डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि अस्पताल में अभी भी करीब डेढ़ दर्जन से अधिक अज्ञात और लावारिस मरीज विभिन्न वार्डों में भर्ती हैं। ऐसे किसी भी मरीज की जानकारी विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय, इमरजेंसी विभाग और मुख्य नर्सिंग अधीक्षिका कार्यालय में प्राप्त की जा सकती है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आजाद हिन्द फौज के शहीद हुये स्वोतत्रता संग्राम सेनानी

स्‍व0 काली चरन पुत्र स्व0  छोटे लाल निवासी ग्राम-भदामई पोस्‍ट - बसरेहर( इटावा ) मृत्‍यq& वि‍वरण उपलब्‍ध नहीं स्‍व0 रघुनाथ सिंह पुत्र स्‍व0...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...