बड़ौत जैन समाज को सरकार से एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग: सांसद जितेंद्र दोहरे

Share This

इटावा: बागपत के बड़ौत में जैन समाज के महाकुंभ में हुए दर्दनाक हादसे पर सांसद जितेंद्र दोहरे ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को वे शत्-शत् नमन करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले।

मीडिया से बातचीत में सांसद जितेंद्र दोहरे ने इस घटना को सरकार की बड़ी लापरवाही का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में मृतकों की संख्या सरकारी आंकड़ों से कहीं अधिक हो सकती है। उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि व्यवस्थाओं में बड़ी चूक हुई, जिसके कारण यह भयावह हादसा हुआ।

सांसद दोहरे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार महाकुंभ के नाम पर 11 हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं लचर बनी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री और अधिकारी केवल अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं, जबकि जनता की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध नहीं किए गए।

सांसद जितेंद्र दोहरे ने मांग की कि बड़ौत हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को सरकार की ओर से एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को संसद में भी उठाएंगे और सरकार से जवाब तलब करेंगे।

सपा सरकार की तुलना करते हुए सांसद दोहरे ने कहा कि उस कार्यकाल में व्यवस्थाएं अपेक्षाकृत बेहतर थीं, लेकिन वर्तमान सरकार में लापरवाही बढ़ गई है। उन्होंने इस हादसे को केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब क्रांतिकरि‍यों का दमन करने की जि‍म्मेेदारी मि‍ली कलेक्टर हयूम को

दरअसल भौगोलि‍क दृष्‍टि‍ ये यह जि‍ला क्रांति‍कारि‍यों के लि‍ये बड़ा ही  उपयुक्‍त साबि‍त हुआ था। क्‍योंकि‍ यहां यमुना – चंवल के घने  बीहड़ों  में...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...