मतदाता दिवस पर दिव्यांगजन की जागरूकता रैली का आयोजन

Share This

इटावा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी 2025 को दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति जागरूक करने और शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित करने हेतु जनपद इटावा में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को पक्का तालाब चौराहे से जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह रैली पक्का तालाब चौराहे से शुरू होकर एसपी चौराहा, डीएम चौराहा, कचहरी होते हुए विकास भवन पहुँची। रैली में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन, उनके सहयोगी, और स्थानीय लोग शामिल हुए। रैली के दौरान दिव्यांगजनों ने मतदान की महत्ता को लेकर जागरूकता संदेश दिए और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति प्रेरित किया।

विकास भवन में रैली के समापन पर जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद ने दिव्यांगजनों को संबोधित किया। उन्होंने मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक का योगदान अनिवार्य है। उन्होंने सभी को निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान के लिए शपथ भी दिलाई।

इस रैली में दिव्यांग एसोसिएशन, इटावा के पदाधिकारी संतोष कुमार त्रिवेदी, राजेन्द्र यादव और अशोक कुमार जाटव ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने दिव्यांगजनों के अधिकारों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन समाज का एक अभिन्न हिस्सा हैं और उनके द्वारा किया गया मतदान लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...