सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शिलायता गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 40 वर्षीय किसान बृजपाल ने घर के आंगन में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार रात को हुई इस घटना का पता गुरुवार सुबह तब चला, जब परिवार के सदस्यों ने उन्हें फंदे पर लटका हुआ पाया।
मृतक के बेटे प्रतीक के अनुसार, कुछ साल पहले उनकी मां का देहांत हो गया था। इस घटना के बाद से बृजपाल गहरे अवसाद में चले गए थे। किसानी करते हुए भी वह मानसिक रूप से टूटे हुए थे और शराब का सेवन करने लगे थे।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
