Friday, October 3, 2025

जैनपुर नागर विद्यालय में चोरी, अभिलेख सहित कई सामान पर हाथ साफ

Share This

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जैनपुर नागर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय से चोरों ने अभिलेख सहित कई सामान चोरी कर लिए। इस घटना को लेकर प्रधानाध्यापिका पुष्पा यादव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि चोर आधा दर्जन विद्यालय से संबंधित रजिस्टर और अन्य जरूरी कागजात चोरी करके ले गए हैं।

सफाई कर्मी मनीष प्रजापति ने बताया कि रोज की तरह जब वह विद्यालय पहुंचे तो देखा कि विद्यालय के ताले टूटे हुए थे, जिससे वह चौंक गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत प्रधानाध्यापिका को सूचना दी। सूचना मिलने पर प्रधानाध्यापिका पुष्पा यादव विद्यालय पहुंचीं और उन्होंने देखा कि कंपोजिट विद्यालय जैनपुर नागर के ऑफिस और कक्षाओं के कुंडे काटे गए थे और ताले टूटे हुए थे। इसके बाद घटना की सूचना विद्यालय स्टाफ और उनके द्वारा 112 नंबर पर पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे विद्यालय का मुआयना किया, जिसमें कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, खाद्यान्न, सिलेंडर, पंखे, कैमरा, डिस्प्ले, स्टीकर और बर्वन रेडियो जैसे सामान चोरी हुए पाए गए। इस चोरी की घटना के बाद विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोग हतप्रभ हैं।

आपको बता दें कि 2019 में भी विद्यालय में चोरी की घटना हो चुकी थी। इसके अलावा क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। पिछले साल टकपुरा में 2 बार और कच्छपुरा में 2 बार चोरी हुई थी, लेकिन हर बार पुलिस के हाथ खाली रहे हैं। अब यह देखना है कि पुलिस इस बार चोरों को पकड़ने में सफल हो पाएगी या यह घटनाएं लगातार विद्यालयों में होती रहेंगी।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

झण्डा लगाने की कोशि‍श में पुलि‍सि‍या गोली के शि‍कार बने छह लोग

भर्थना के वि‍द्यार्थियों ने जुलूस नि‍काला। मवेशीखाने के मवेशियों  को मुक्‍त्‍ा कर दि‍या और  तहसील पर राष्‍ट्रीय झण्‍डा लगा दि‍या तथा रेल के तार...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

पूर्व अधिकारी