संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल के छात्र शौर्य पाठक का वीरगाथा 4.0 में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

Share This

संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल के कक्षा तीन के छात्र शौर्य पाठक ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देते हुए वीरगाथा 4.0 प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर अपनी स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। यह चयन उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है, और विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

वीरगाथा 4.0 प्रतियोगिता में देशभर के छात्रों ने भाग लिया था, जिसमें से उत्तर प्रदेश के सात छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 100 में चयनित किया गया। शौर्य पाठक का चयन इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपनी आयु वर्ग में हुआ है, और उन्हें 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के दौरान शिक्षा मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

शौर्य की इस उपलब्धि पर संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल परिवार अत्यंत गर्व महसूस कर रहा है। विद्यालय के निदेशक, प्रधानाचार्य और सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. आनंद ने शौर्य को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एसएमजीआई के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने भी शौर्य को बधाई दी।

सीबीएसई के रीजनल ऑफिसर ललित कपिल, महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा और जिला विद्यालय निरीक्षक इटावा तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी इटावा ने भी शौर्य को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दी हैं। शौर्य की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता, शिक्षिका भावना भारद्वाज और अमित कुमार पाठक सहित उनके अन्य परिजनों में खुशी का माहौल है।

वर्ष 2021 में शुरू की गई वीरगाथा परियोजना का उद्देश्य वीरता पुरस्कार विजेताओं की बहादुरी को छात्रों के बीच फैलाना और उनमें देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है। इस परियोजना के अंतर्गत छात्रों ने वीरता पुरस्कार विजेताओं पर आधारित रचनात्मक परियोजनाओं को तैयार किया, जिनमें कला, कविता, निबंध और मल्टीमीडिया जैसी विधाओं का उपयोग किया गया। इस परियोजना को रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...