कंबल वितरण और विकास कार्यों का लोकार्पण, सांसद जितेंद्र दोहरे ने दिलाया विकास का भरोसा

Share This

महेवा। शुक्रवार को महेवा ब्लॉक सभागार में आमजन को सर्दी से बचाने और विकास कार्यों के लोकार्पण के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद जितेंद्र दोहरे ने गरीब, असहाय और दिव्यांगजनों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। इसके साथ ही क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित दो नए कक्षों का फीता काटकर लोकार्पण किया।

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि उनका उद्देश्य पूरे क्षेत्र में विकास की गंगा बहाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गरीब, असहाय और बेबस लोगों की हर संभव सहायता की जाएगी। ठंड से निजात दिलाने के लिए संसदीय क्षेत्र में लगातार कंबल वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग जरूरतमंद हैं और किसी तरह ठंड का सामना कर रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर सहायता पहुंचाई जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा, “नर सेवा ही नारायण सेवा है,” और समाज के हर जरूरतमंद को मदद पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस मौके पर अटल पार्क में आंबेडकर चबूतरे का भूमि पूजन भी किया गया।

महेवा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनुराग दोहरे, सहकारी संघ अध्यक्ष राजीव चौधरी, जिला पंचायत सदस्य जेपी दोहरे, प्रधान प्रतिनिधि अहेरीपुर अखिलेश वर्मा, पूर्व प्रधान राकेश यादव, गंभीर यादव, सरिता यादव, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम में पुरावली क्षेत्र पंचायत सदस्य मिथुन पांडेय, उपेंद्र भारती, राकेश प्रधान, और समाजसेवी अन्नू पाल व रामजो तिवारी समेत कई अन्य लोग भी शामिल हुए। युवा सपा नेता ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...