तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई सक्रियता

Share This

चकरनगर। कस्बा क्षेत्र के गनियावर, नगला मथुरी, रुजिया, नगला कढोरी, रानीपुरा सहित आस-पास के इलाकों में तेंदुए की चहलकदमी से लोगों में दहशत फैल गई है। तेंदुए की सक्रियता को देखते हुए सेंचुअरी व वन विभाग ने अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया है। बुधवार को विभागीय अधिकारी गांवों में पहुंचे और ग्रामीणों को जागरूक किया।

दो दिन पहले सोमवार रात तेंदुआ गनियावर गांव में दिखाई दिया था, जिसके बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल है। इससे पूर्व तेंदुए ने नगला मथुरी, रुजिया, नगला कढोरी गांव में घुसकर जमुनापारी बकरियों पर हमला कर उन्हें मार डाला था। क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता को बढ़ा दिया है।

सेंचुअरी रेंजर कोटेश त्यागी के नेतृत्व में बुधवार को वन विभाग की टीम गनियावर गांव में पहुंची और गांववासियों को तेंदुए से बचाव के तरीके बताए। अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि तेंदुए के हमले से बचने के लिए उन्हें रात के समय खुले स्थान पर नहीं जाना चाहिए और घरों में दरवाजों व खिड़कियों को बंद रखना चाहिए।

वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए की चहलकदमी के बारे में गांववासियों से और जानकारी ली और यह सुनिश्चित किया कि वे सभी सतर्क रहें। इसके अलावा, विभाग ने यह भी बताया कि तेंदुए के खौफ को देखते हुए वन विभाग द्वारा इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी