इकदिल पुलिस और एसओजी टीम ने डिजिटल लॉक तोड़कर मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, 6 गिरफ्तार

Share This

डिजिटल लॉक तोड़कर कंटेनर से मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह के छह सदस्यों को इटावा पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देशन में एसओजी/सर्विलांस टीम और थाना इकदिल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

जनपद के थाना इकदिल क्षेत्रान्तर्गत एक ट्रक में से 1.75 करोड़ रुपये के माल की चोरी का मामला सामने आया है। फर्म मेडालियन ट्रांसलिन एलएलपी के ट्रांसपोर्ट मैनेजर दुर्गेश मिश्रा ने थाना इकदिल में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायतकर्ता दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि उनकी फर्म का वाहन (नंबर NL01 AG 5188) दिनांक 28 दिसंबर 2024 को दिल्ली डिपो से माल लोड कर कोलकाता के लिए निकला था। वाहन में कुल 21 करोड़ रुपये का माल था। लेकिन जब यह वाहन 31 दिसंबर 2024 को कोलकाता डिपो पहुंचा, तो माल के मिलान में 1.75 करोड़ रुपये का माल कम पाया गया।

घटना की जांच के लिए गाड़ी में लगे जीपीएस डेटा की जांच की गई, जिसमें पता चला कि वाहन को इटावा के थाना इकदिल क्षेत्रान्तर्गत नारायण ढाबा पर लंबे समय तक रोका गया था। इस दौरान ड्राइवरों द्वारा वाहन के इलेक्ट्रॉनिक ताले के साथ छेड़छाड़ की गई थी।गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्य हाईवे और अन्य प्रमुख मार्गों पर खड़े कंटेनरों का डिजिटल लॉक तोड़कर मोबाइल फोन चुराते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से बड़ी संख्या में चोरी किए गए मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

एसएसपी वर्मा ने बताया कि गिरोह काफी समय से सक्रिय था और इनके द्वारा चोरी किए गए मोबाइल को अन्य राज्यों में ऊंचे दामों पर बेचा जाता था। गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ के दौरान अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता इटावा पुलिस की सतर्कता और टीमवर्क का परिणाम है। साथ ही एसएसपी ने जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

इस कार्यवाही में शामिल पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए एसएसपी ने कहा कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की गई है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जौनपुर राज्य के अधीन रहा इटावा

इस अवसर पर इटावा  के राजपूतों को वश में करने के लि‍ये आक्रमण कि‍या गया। आगे चलकर दि‍ल्‍ली के सुल्‍तानों  की शक्‍ि‍त लगातार क्षीण...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...