सफारी पार्क में शावकों की देखभाल कर रहे जू कीपर, निभा रहे मां का दायित्व

Share This

इटावा। इटावा सफारी पार्क में दो जू कीपर अजय और आसिफ, जिनकी मेहनत और लगन से शेरनी रूपा और नीरजा के शावकों का जीवन बचा है, वे इन शावकों की देखभाल और पालन-पोषण का दायित्व निभा रहे हैं। दोनों शावकों की मांओं ने जन्म के बाद शावकों को छोड़ दिया था, जिसके बाद इन जू कीपर्स ने इनकी जिम्मेदारी उठाई।

शेरनी रूपा ने 3 सितंबर 2023 को शावक अज्जू को जन्म दिया था। जन्म के बाद शेरनी रूपा ने अज्जू को खुद से अलग कर दिया और उसे अपने साथ नहीं रखा। इसके बाद जू कीपर अजय ने शावक की देखभाल का जिम्मा लिया और उसे दूध पिलाने के साथ-साथ उसकी नियमित देखभाल की। अज्जू अब 15 माह का हो चुका है और उसकी देखभाल में की गई मेहनत रंग लाई है। अज्जू अब 60 किलोग्राम का हो चुका है और उसकी सेहत पूरी तरह से ठीक है।

वहीं, शेरनी नीरजा ने 30 मई 2024 को दो शावकों आशी और जया को जन्म दिया था। दुर्भाग्यवश, नीरजा ने अपने शावकों को दूध नहीं पिलाया और इस कारण अजय और आसिफ ने इन शावकों की देखभाल की। अब आशी और जया सात माह के हो चुके हैं और उनका वजन 20 किलोग्राम तक पहुंच चुका है। इन दोनों शावकों का पालन पोषण भी उसी तरह किया जा रहा है जैसे अज्जू का किया गया था।

अजय और आसिफ दोनों ने शावकों की देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ी। दिन में सात बार शावकों को दूध दिया जाता था, साथ ही नियमित रूप से उनका व्यायाम और मालिश भी की जाती थी। इसके अलावा, इन शावकों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे ताकि उनकी सेहत पर पूरी नजर रखी जा सके।

अजय और आसिफ का कहना है कि इन शावकों के पालन में काफी मेहनत की गई और अब यह शावक स्वस्थ और खुशहाल हैं। शावकों को मीट भी खिलाना शुरू कर दिया गया है, और अब वे पूरी तरह से सफारी पार्क के जीवन में समाहित हो चुके हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...