लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल में भजन-कीर्तन और लोहड़ी उत्सव का आयोजन

Share This
इटावा के बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस-1, मानिकपुर मोड़ स्थित लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल में भजन-कीर्तन और लोहड़ी पर्व का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ब्रज रसिक हित आशीष जी और प्रदीप जी ने अपनी मधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुति दी। उनकी भक्ति-रस से ओतप्रोत धुनों ने उपस्थित जनसमूह को भक्ति और शांति का अद्भुत अनुभव कराया। श्रोताओं ने भजनों का भरपूर आनंद लिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर विद्यालय में लोहड़ी पर्व भी धूमधाम से मनाया गया। लोहड़ी की पवित्र अग्नि प्रज्वलित कर पारंपरिक गीतों और नृत्य के माध्यम से इस पर्व को मनाया गया। लोगो ने मिलकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जो सभी के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र बने। लोहड़ी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि उपासना राजपूत ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवन हिल्स इंटर कॉलेज की प्रबंधक उपासना राजपूत उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों के व्यक्तित्व विकास और सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में सहायक होते हैं। उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों का संचार करते हैं।

विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. मंजेश कुमार और प्रिंसिपल कार्व यादव ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों और समुदाय के बीच आध्यात्मिकता और एकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में साक्षी बरुआ, वैष्णवी बरुआ, शीतल चौहान, प्रियंका भदौरिया, रविंद्र सिंह और ब्रांच हेड शिवानी कुशवाहा ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...